Dimple Yadav Oath: इधर डिंपल यादव ने लोकसभा में ली सांसद पद की शपथ, उधर सोनिया गांधी के छुए पैर

Dimple Yadav Oath: गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद सपा ने डिंपल यादव को तो भाजपा ने रघुराज शाक्या को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन चुनाव में सपा की डिंपल यादव ने जीत हासिल की। डिंपल यादव को 618120 वोट मिले, वहीं भाजपा के शाक्य को 329659 मत मिले।

Avatar Written by: December 12, 2022 1:18 pm
Dimple and Sonia

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें सदन में सांसद पद की शपथ दिलवाई। इसी बीच खबर है कि डिंपल यादव ने लोकसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के पैर छूए और उनका आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि डिंपल यादव ने मैनपुरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में विजय हासिल करने के बाद संसद पहुंची हैं। उन्होंने उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार रघुराज शाक्या को शिकस्त दी। डिंपल यादव ने शाक्या को बाहरी मतों से चुनाव में मात दी थी।

गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद सपा ने डिंपल यादव को तो भाजपा ने रघुराज शाक्या को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन चुनाव में सपा की डिंपल यादव ने जीत हासिल की। डिंपल यादव को 618120 वोट मिले, वहीं भाजपा के शाक्य को 329659 मत मिले। इसके अलावा भारतीय कृषक दल के प्रमोद कुमार यादव को 3801, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र कुमार को 2137 वोट प्राप्त हुए।

Dimple Yadav

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और 2 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव ने जीत हासिल की। इसके अलावा खतौली में आरएलडी-सपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वहीं रामपुर में भाजपा के प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम खान के करीबी आसिम रजा को शिकस्त दी थी।

Latest