newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

NRI डॉक्टरों पर कमेंट कर फंस गईं TMC सांसद महुआ मोइत्रा, 75 बड़ी शख्सियतों ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अप्रैल के अंत में लिखे गए इस पत्र में 14 अनिवासी भारतीय डॉक्टरों ने राज्य में कोविड-19 की हालत पर बेहद चिंता जताई थी। उन्होंने कोरोना के चलते हुए मौतों और संक्रमण की संख्या के सही आंकड़े नहीं आने का सवाल उठाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि ये स्थिति राज्य को गंभीर संकट की ओर ले जाएगी।

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। पश्चिम बंगाल की 75 प्रमुख शख्सियतों के एक समूह ने देश के एनआरआई डॉक्टरों की आलोचना करने पर उनकी जमकर आलोचना की है। इन डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल में कोविड की हालत पर चिंता जताई थी, जिसके जबाव में महुआ मोइत्रा ने उन पर ही सवाल खड़े कर दिए थे।

TMC MP Mahua Moitra

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अप्रैल के अंत में लिखे गए इस पत्र में 14 अनिवासी भारतीय डॉक्टरों ने राज्य में कोविड-19 की हालत पर बेहद चिंता जताई थी। उन्होंने कोरोना के चलते हुए मौतों और संक्रमण की संख्या के सही आंकड़े नहीं आने का सवाल उठाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि ये स्थिति राज्य को गंभीर संकट की ओर ले जाएगी।

इस पत्र के जवाब में महुआ मोइत्रा ने पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को लिख रहे 14 में से 11 अनिवासी भारतीय डॉक्टर अमेरिका में हैं, दो ब्रिटेन में और एक जर्मनी में। पूरे सम्मान के साथ आपने कहीं और रहना, प्रैक्टिस करना और कर चुकाना तय किया। आपको सलाह है कि आप जिन देशों में रह रहे हैं, उनमें काम करें।

TMC MP Mahua Moitra

महुआ मोइत्रा के इस बयान की 75 शख्सियतों ने कड़ी निंदा की है। इनमें  फिल्मकार, अभिनेता, संगीतकार और प्रोफेसर  शामिल हैं। उन्होंने कहा कि  महामारी के मद्देनजर एक सांसद की ऐसी प्रतिक्रिया से वे शर्मिंदा हैं। ये वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने और अनावश्यक रूप से महामारी के राजनीतिकरण करने की कोशिश भर है।

इस बयान पर हस्ताक्षर करने वालों में फिल्मकार बुद्धदेब दासगुप्ता, तरुण मजूमदार, कमलेश्वर मुखोपाध्याय और सुमन मुखोपाध्याय, कलाकार वसीम कपूर, अभिनेता सब्यसाची चक्रवर्ती, संगीतकार देबज्योति मिश्रा, प्रोफेसर अंबिकेश महापात्रा और शिक्षाविद् पवित्र सरकार शामिल हैं।