newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vidoe: ‘52 साल का होने पर भी खुद को युवा लीडर कहते हैं’, CM भगवंत मान का राहुल गांधी पर तंज

Rahul Gandhi: आपने ये वीडियो देख  लिया हो तो आपको पता चल ही गया होगा कि उन्होंने किस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने परोक्ष तौर पर राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि उनकी उम्र कुछ 52-53 की होगी और लोग उन्हें युवा लीडर कहते हैं। उनका नाम राहुल गांधी है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव मजीठिया के नाम लिए बगैर कहा कि ये लोग अभी तक युवा हैं और हमारे पिताजी को देख लीजिए।

नई दिल्ली। कॉमोडियन से मुख्यमंत्री बनें पंजाब के मुख्यमंत्री व आप नेता भगवंत मान आज हिमाचल प्रदेश दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने चुनावी जनसभा के दौरान मुख्तलिफ मसलों पर अपनी राय जाहिर की, लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो कि अभी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए, पहले हम आपको दिखाते हैं, वो वीडियो, इसके बाद हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

तो देखिए ये वीडियो

तो अगर आपने ये वीडियो देख  लिया हो तो आपको पता चल ही गया होगा कि उन्होंने किस तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने परोक्ष तौर पर राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि उनकी उम्र कुछ 52-53 की होगी और लोग उन्हें युवा लीडर कहते हैं। उनका नाम राहुल गांधी है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव मजीठिया के नाम लिए बगैर कहा कि ये लोग अभी तक युवा हैं और हमारे पिताजी को देख लीजिए। वो 50 साल के पार पहुंचते ही अपने आपको बुजुर्गों की श्रेणी में शामिल कर देते हैं। लेकिन इन नेताओं की उम्र ही देख लीजिए। ये बढ़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसके बाद उन्होंने यहकर अपने भाषण को विराम दिया कि यह समय युवाओं का है। बता दें कि उनके भाषण की प्रतिक्रिया की रूप में लोग जमकर ठहाके लगाते हुए नजर आएं। फिलहाल तो उनका यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Bhagwant Mann To Make Big Announcement On 16th April, Speaks Out At Arvind Kejriwal Related Issues | Bhagwant Mann 16 अप्रैल को करने जा रहे हैं बहुत बड़ा एलान, अधिकारियों को लेकर

गौरतलब है कि बीते दिनों पंजाब विधानसभा में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है, तो वहीं आम आदमी पार्टी अपना विजयी पताका फहराने में सफल रही है। वहीं, पंजाब में चुनावी मैदान में फतह करने के बाद अब आप हिमाचल प्रदेश का रूख कर चुके हैं। बता दें कि साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। अब ऐसी स्थिति में पार्टी इन दोनों ही राज्यों में क्या कमाल दिखा पाती है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा। तब तक के लिए आप देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए आप पढ़ते रहिए। न्यूज रूम  पोस्ट.कॉम