newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

#BoycottFabIndia: Fabindia ने दीवाली पर शुरू किया ‘जश्न-ए-रिवाज’ कैंपेन, मचा बवाल, भड़के यूजर्स ने की बॉयकॉट की मांग

#BoycottFabIndia: सोशल मीडिया पर लोगों का फैब इंडिया के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग फैब इंडिया के खिलाफ बॉयकॉट की मांग कर रहे है। इतना ही नहीं ट्विटर पर #BoycottFabIndia तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है।

नई दिल्ली। कुछ लोग हमारी सांस्कृति व रीति रिवाजों के मूल आकार से खिलवाड़ करते हुए उसे नया आकार देना का दुस्साहस करते हैं, जिसे अगर आज हमने नजरअंदाज कर दिया तो हमारी आने वाले नस्ले अपनी मूल संस्कृति के मूल आकार से अनिभिज्ञ रह जाएंगी और इसके जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि हम खुद ही रहेंगे, लिहाजा हमें चाहिए अगर वर्तमान में कोई व्यक्ति या संस्था ऐसी कोशिश करता है, तो उसे इस कृत्य तत्काल विराम लगा दिया जाएगा। इसी कड़ी में क्लाथिंग, होम डेकोर और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स से जुड़ी कंपनी फैब इंडिया की तरफ से प्रयास किया है। दरअसल फेस्टिव सीजन को देखते हुए फैब इंडिया की ओर से त्योहारों पर ‘जश्न-ए-रिवाज’ कैंपेन की शुरुआत की गई है। जिसको लेकर अब सोशल मीडिया बवाल मचा गया है।

FabIndia

सोशल मीडिया पर लोगों का फैब इंडिया के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग फैब इंडिया के खिलाफ बॉयकॉट की मांग कर रहे है। इतना ही नहीं ट्विटर पर #BoycottFabIndia तेजी से ट्रेंड भी कर रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने फैब इंडिया के इस  कैंपेन पर नाराजगी जाहिर की है। तेजस्वी सूर्या ने फैब इंडिया पर  निशाना साधते हुए कहा कि, दीपावली ‘जश्न-ए-रिवाज’ नहीं है।

इसके अलावा भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी फैब इंडिया पर निशाना साधते हुए बॉयकॉट की मांग की।

लोगों का फैब इंडिया पर फूटा गुस्सा