newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nikita Murder Case: बल्लभगढ़ में पहले महापंचायत, बवाल तोड़फोड़-पथराव और फिर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Nikita Murder Case: हरियाणा (Hariyana) के बल्लभगढ़ में निकिता हत्याकांड (Nikita Murder Case) को लेकर रविवार को दशहरा मैदान में महापंचायत की गई, जिसमें न केवल बल्लभगढ़ बल्कि दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से लोग इकट्ठा हुए।

फरीदाबाद। हरियाणा (Hariyana) के बल्लभगढ़ में निकिता हत्याकांड (Nikita Murder Case) को लेकर रविवार को दशहरा मैदान में महापंचायत की गई, जिसमें न केवल बल्लभगढ़ बल्कि दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश और हरियाणा से लोग इकट्ठा हुए। जहां लोगों के हाथ में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए। इतना ही नहीं महापंचायत में निकिता को इंसांफ दो के नारे भी लगाए गए हैं।

faridabad protest

महापंचायत में बवाल

महापंचायत में निकिता के हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द फांसी का निर्णय देने की मांग की गई। साथ ही महापंचायत ने कहा कि बल्लभगढ़ में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को रोका जाए कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। इसी दौरान बड़ा बवाल हो गया। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

faridabad protest

उन्होंने भाजपाई और कांग्रेसियों पर इस मामले के राजनीतिकरण किए जाने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद यह विभिन्न दल बल्लभगढ़ में हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस कभी भी यहां लाठीचार्ज कर सकती है।

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

महापंचायत में किसी भी तरह की अनहोनी होने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था। माहौल खराब होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने फरीदाबाद नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है।

प्रदर्शन के बीच शुरू हुआ पथराव

हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अचानक ही एक होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दूसरे समुदाय के करीब 20-25 युवकों ने पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पथराव किया।

पुलिस लाइन की सभी फोर्स बल्लभगढ़ रवाना

माहौल को देखते हुए फरीदाबाद जिले की पुलिस लाइन की सभी फोर्स बल्लभगढ़ के लिए रवाना हो गई है। सभी थाने और क्राइम ब्रांच अधिकारियों को बल्लभगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।