newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ayodhya Mandir: अयोध्या के लिए खास तोहफा लेकर आ रहे श्रीलंका के मंत्री और राजदूत, रामलला को करेंगे समर्पित

Ayodhya Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया था कि, श्रीलंका के भारत में निवास करने वाले राजदूत और उप राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री अयोध्या आने वाले हैं। श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका में जहां माता को हरण करण करके रखा गया था, उस मंदिर क्षेत्र की सिलाएं लाई जा रही हैं।

नई दिल्ली। श्रीलंका में जिस स्थल पर सीता हरण के दरमियान माता सीता ने निवास किया था उसी अशोक वाटिका की शिलाएं लेकर श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत और श्रीलंका के दो मंत्री आज अयोध्या पहुंचेंगे। इन शिलाओं को रामलला को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान वहां पहुंचकर श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री रामलला का दर्शन आरती भी करेंगे। दोपहर 11 बजे श्रीलंका के राजदूत, उप राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री अपने साथ ला रहे अशोक वाटिका की शिलाएं राम जन्मभूमि परिसर में समर्पित करेंगे। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य श्रीलंका के राजदूत का स्वागत सत्कार करेंगे। लगभग डेढ़ घंटे तक वो यहां रुकेंगे, जिसके बाद 1:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

ayodhya

बता दें कि, भगवान राम के इस भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर के लिए बुनियाद भरी जा चुकी है और ऊपर मंदिर के बेस का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में श्रीलंका के दो राजदूत और मंत्री माता श्रीलंका में जिस स्थल पर थी हरण के वक्त मां सीता को रखा गया था उस अशोक वाटिका के शिलाएं लेकर अयोध्या पहुंचेंगे और इन्हें रामलला को समर्पित करेंगे। हालांकि, अभी ट्रस्ट की ओर से इसे लेकर साफ नहीं किया गया है कि इनका इस्तेमाल कहां पर किया जाएगा। लेकिन इससे श्रीलंका से अयोध्या का आध्यात्मिक जुड़ाव जरूर होगा। अशोक वाटिका के पत्थरों का राम मंदिर में इस्तेमाल होना अपने आप में एक खास बात है। ऐसे में श्रीलंका के राजदूतों का स्वागत सत्कार भी ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है। राजा अयोध्या के आवास पर उनका दोपहर में भोजन तथा स्वागत किया जाना है।

ayodhya-2

चंपत राय ने दी जानकारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया था कि, श्रीलंका के भारत में निवास करने वाले राजदूत और उप राजदूत और श्रीलंका सरकार के दो मंत्री अयोध्या आने वाले हैं। श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका में जहां माता को हरण करण करके रखा गया था, उस मंदिर क्षेत्र की सिलाएं लाई जा रही हैं। अयोध्या लाई जा रही ये सिलाएं श्रीलंका के समाज का प्रतिनिधित्व करेंगी। सभी मेहमान 28 अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेंगे और 11:00 बजे राम जन्मभूमि जाएंगे।