newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: कोरोना को लेकर प्रदेश भर में फिर से फोकस सैम्पलिंग का अभियान, रिकॉर्ड संख्या में हो रही जांच

Uttar Pradesh: अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 3,256 कोरोना (Corona) के एक्टिव मामलों में से 837 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत अब 98.01 हो गया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 322 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त हर जनपद में एल-2 एवं एल-3 स्तर के अस्पतालों में मरीज अपना ईलाज करा रहे हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,27,920 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,90,40,824 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 166 नये मामले केवल 42 जनपदों से ही आये हैं। जबकि अन्य 32 जनपदों में पिछले 24 घटों में कोविड संक्रमण के कोई केस प्राप्त नहीं हुए हैं।

Coronavirus

प्रदेश में 3,256 कोरोना के एक्टिव मामलों में से 837 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में कोविड-19 से ठीक होने का प्रतिशत अब 98.01 हो गया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 322 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त हर जनपद में एल-2 एवं एल-3 स्तर के अस्पतालों में मरीज अपना ईलाज करा रहे हैं।

corona india2

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 5,89,771 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,007 क्षेत्रों में 5,10,999 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,45,504 घरों के 15,27,14,987 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 3,284 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया।

Coronavirus

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि फ्रंट लाइन कर्मियों के कोविड वैक्सीनेशन का कार्य 11, 12 व 18 फरवरी को किया जायेगा। प्रदेश में फोकस सैम्पलिंग का अभियान फिर से चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 फरवरी से 24 फरवरी तक चलाया जायेगा। इस अभियान के अन्तर्गत आज 10 फरवरी, 2021 को रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों की फोकस टेस्टिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को फल सब्जी विक्रेता, 12 फरवरी को टैम्पों थ्री व्हीलर/रिक्शा, 13 फरवरी को सरकारी एवं निजी बस चालकों का, 14 फरवरी को स्वीट शॉप और 15 फरवरी को नारी निकेतन, वृद्धाश्रम आदि, 16 फरवरी को जेलों में, 17 फरवरी को सरकारी व निजी कार्यालयों में, 18, 19 व 20 फरवरी को मलिन बस्तियों में फोकस सैम्पलिंग के माध्यम से कोविड संक्रमित लोगों की पहचान की जायेगी। इसके अतिरिक्त अगले चार दिनों के लिए अलग से स्थान चिन्हित किये जायेगें। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।