
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ( Kiran Kumar Reddy) ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। बता दें कि किरण कुमार रेड्डी ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी सीएम थे। बीते कुछ दिन पहले किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। किरण रेड्डी ने यूपीए सरकार द्वारा आंध्र का बंटवारा कर अलग तेलंगाना राज्य बनाने का विरोध भी किया था और कांग्रेस से इस्तीफा भी दे दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने दोबारा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। लेकिन आज रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया। इससे पहले गुरुवार को पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
बता दें कि दक्षिण भारत की सियासत में इस वक्त हलचल जोरदार देखने को मिल रही है। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने है और कर्नाटक वही राज्य है जहां दक्षिण में सबसे पहले भाजपा का कमल खिला था। ऐसे में कर्नाटक के जरिए भाजपा की बाकि के दक्षिण राज्यों को कही न कही साधने की ये कोशिश है और इस कोशिश में कल एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी और आज आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए है।
#WATCH | Kiran Kumar Reddy, who served as the CM of united Andhra Pradesh, joins Bharatiya Janata Party in Delhi pic.twitter.com/WrlGjG5Uwr
— ANI (@ANI) April 7, 2023
वहीं भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री किरण रेड्डी ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया। इसके साथ उन्होंने भगवा पार्टी का दामन थामने की वजह भी बताई। किरण रेड्डी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ”कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।”
कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं: पूर्व मुख्यमंत्री किरण… https://t.co/FhjX3EwH4y pic.twitter.com/gDL7ezAvVg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2023
आगे उन्होंने कहा कि, ”कांग्रेस के लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।”
कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया: आंध्र… pic.twitter.com/6OiwX1fWUb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2023