newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anil Antony Joins BJP: ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे ने BJP शामिल होने पर कहा..

Anil Antony Joins BJP: वहीं भाजपा में शामिल होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ”ये मेरा विश्वास है कि धर्मो रक्षति रक्षितः आजकल कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मानते है कि उनका धर्म एक परिवार के लिए काम करना है। लेकिन मुझे लगता है मेरा धर्म इस राष्ट्रीय के लिए करना है।

नई दिल्ली। भाजपा के 44 स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है। अनिल एंटनी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में भाजपा दफ्तर जाकर पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन और केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेंद्रन भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि अनिल एंटनी ने बीते कुछ महीनों पहले कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था। बता दें कि अनिल एंटनी कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के पुत्र हैं। उनके पिता एके एंटनी यूपीए कार्यकाल में रक्षा मंत्री भी रहे थे।

वहीं भाजपा में शामिल होने पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ”ये मेरा विश्वास है कि धर्मो रक्षति रक्षितः आजकल कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मानते है कि उनका धर्म एक परिवार के लिए काम करना है। लेकिन मुझे लगता है मेरा धर्म इस राष्ट्रीय के लिए करना है। हमारे प्रधानमंत्री जी के पास हमारे देश को अगले 25 सालों में एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक बहुत अस्पष्ट दृष्टिकोण है और उनके पास भारत में सभी के लिए सामाजिक और आर्थिक, गतिशीलता और न्याय लेने के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण है।”

वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद अनिल एंटनी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बता दें कि अनिल एंटनी ने बीबीसी की प्रोपेगेंडा ड्राक्यूमेट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर सवालिया निशाना उठाए थे।

गुजरात दंगों पर आधारित इस ड्राक्यूमेट्री का विरोध करते हुए उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी छोड़ते वक्त अनिल एंटनी कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके अलावा इस्तीफा देने के बाद से वो लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

बता दें कि बीबीसी की प्रोपेगेंडा ड्राक्यूमेट्री में साल 2002 में हुए गुजरात दंगों को दर्शाया गया था। जिसमें इस दंगों के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया था। क्योंकि उस वक्त वो राज्य के मुख्यमंत्री थे। ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ ड्राक्यूमेट्री को लेकर देश में जमकर बवाल भी देखने को मिला था। इस पर खूब सियासत भी हुई थी।