
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रकाश सिंह बादल पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा था कि उनकी हालत अब स्थिर है, लेकिन आज उनके एकाएक निधन की खबर ने सभी को दुखित कर दिया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि इससे पहले सोमवार को अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था, जिसमें उनकी हालत स्थिर बताई गई थी, लेकिन आज वो हम सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। प्रकाश सिंह बादल अकाली दल के बड़े नेता थे। वे पंजाब के मुख्यमंत्री भी रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।
#BREAKING NEWS | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन#Punjab #ParkashSinghBadal #ParkashSinghBadalPassesAway https://t.co/nrZ2n9xRI2
— ABP News (@ABPNews) April 25, 2023
बता दें कि बीते दिनों उनकी नाजुक हालत को देखते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भी उनका हाल-चाल जाना था। चिकित्सकों के मुताबिक, गत दिनों उनके स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा था, जिसके बाद उन्हें वार्ड में भेज दिया गया था, लेकिन फिर एकाएक उनके गंभीर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। ध्यान रहे कि पिछले साल उनके नाजुक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले साल 2022 में प्रकाश सिंह कोरोना की चपेट में भी आ गए थे। जिसके बाद उन्हें लुधियाना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
वहीं, राजनाथ और अखिलेश यादव ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अखिलेश ने ट्वीव कर कहा कि देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।
देश के वरिष्ठ राजनेता एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल जी का निधन, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/BG1C73Z3dD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 25, 2023
वहीं, राजनाथ सिंह ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्री प्रकाश सिंह बादल जी एक राजनीतिक दिग्गज थे जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में, उन्होंने किसानों और हमारे समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई उल्लेखनीय योगदान दिए।
Shri Prakash Singh Badal ji was a political stalwart who played a significant role in Punjab politics for many decades. In his long political and administrative career, he made several noteworthy contributions towards the welfare of farmers and other weaker sections of our…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 25, 2023
इसके अलावा उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि बादल साहब माटी के लाल थे जो जीवन भर अपनी जड़ों से जुड़े रहे। मुझे कई मुद्दों पर उनके साथ अपनी बातचीत को बड़े चाव से याद है। उनके निधन से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।’ शांति!
Badal Sahab was the son of soil who remained connected to his roots, all his life. I fondly remember my interactions with him on several issues.
I’m deeply anguished by his demise. His demise is a personal loss to me. My heartfelt condolences to his bereaved family and…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 25, 2023