मध्य प्रदेश पुलिस से विकास दुबे को हैंडओवर लेने चार्टर्ड प्लेन से पहुंची यूपी STF, जल्द ही होगी प्रदेश वापसी

मध्य प्रदेश की पुलिस पहले उसको उज्जैन कोर्ट में पेश करेगी। मध्य प्रदेश पुलिस इसके बाद विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर देगी। मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना किया जाएगा।

Avatar Written by: July 9, 2020 5:34 pm
vikas Dubey Ujjain

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर और कानपुर में आठ पुलिस जवानों की हत्या के आरोपी विकास दुबे को गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे को अपनी गिरफ्त में लेने के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम चार्टर्ड प्लेन से इंदौर पहुंची है। विकास दुबे को टीम चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ लाएगी।

मध्य प्रदेश की पुलिस पहले उसको उज्जैन कोर्ट में पेश करेगी। मध्य प्रदेश पुलिस इसके बाद विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर देगी। मध्य प्रदेश पुलिस के मुताबिक जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर के लिए रवाना किया जाएगा। वहीं उसकी दौरान मेडिकल जांच भी जा रही है, जिसमें कोरोना परीक्षण भी किया जाएगा। इसके अलावा एमपी पुलिस विकास दुबे की 6 दिन की हिस्ट्री भी खंगालेगी।

वहीं गैंगस्टर विकास दुबे से एमपी पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस को कुछ और संदिग्धों के बारे में पता चला है। उज्जैन के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस को विकास दुबे के साथ कुछ और लोगों के होने का शक है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को पकड़े जाने पर एमपी पुलिस को बधाई। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सम्पर्क में हूं। विकास दुबे को यूपी पुलिस को सौंपा जाएगा। दोनों राज्यों की पुलिस इस पर काम कर रही हैं।