newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शाहीन बाग में सुसाइड बॉम्बर! केंद्रीय मंत्री ने किया चौंकाने वाला दावा, 50 को पुलिस का नोटिस

शाहीन बाग में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि शाहीन बाग का लिंक सुसाइड बॉम्बिंग से जुड़ा है।

नई दिल्ली। शाहीन बाग में हो रहे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि शाहीन बाग का लिंक सुसाइड बॉम्बिंग से जुड़ा है। उन्होंने लिखा है कि यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है। देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है।

Giriraj Singh

बता दें, भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाया था कि वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ ‘जहर घोल’ रहे हैं। साथ ही कहा कि पाकिस्तान का गठन ऐसे ही लोगों के लिए किया गया है।

इस बीच शाहीन बाग के लोगों को पुलिस का नोटिस दिया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह लोग बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। नागरिकता कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले करीब 50 दिनों से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने पहली बार नोटिस भेजा है।

Shaheen Bagh Protest

दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर अब तक इस प्रोटेस्ट के लिए जिम्मेदार करीब 50 लोगों को नोटिस दिया है। यह नोटिस 107/ 150 CrPc के तहत दिया गया है। ये नोटिस एसीपी रैंक के मजिस्ट्रेट की तरफ से उन लोगों को दिया जाता है जिनकी भूमिका पर पुलिस को शक होता है। ये लोग इलाके के लोकल और बाहरी भी हो सकते हैं। थाने में इनकी भूमिका का कलंदरा काटा जाता है।