newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Navy Day: राजस्थान कांग्रेस की जाहिलियत…नौसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना का लोगो और फोटो लगाकर दे दी बधाई, हो गई जगहंसाई

Navy Day:आज नौसेना दिवस है। लिहाजा सभी लोग इतिहास की इबारतों में जाकर नौसेना के पराक्रम को याद कर उन्हें सलाम कर रहे हैं। अब तक हुए युद्ध में नौसेना की शौर्यता को याद किया जा रहा है। नौसेना के पराक्रम को याद किया जा रहा है।

नई दिल्ली। शायद इसलिए कांग्रेस की आज यह दुर्गति हो चुकी है। शायद इसलिए, जिस दल का कल तक हर सूबे में डंका बजता था, आज वही दल महज कुछ सूबों तक ही सिमट कर रह गई है। शायद इसलिए देश की जनता का विश्वास अब देश की सबसे पुरानी पार्टी से उठ चुका है। शायद इसलिए कल तक महज अपनी दस्तक से हाहाकार मचा देने वाली पार्टी को आज कोई भी नहीं पूछ रहा है। अब भला आप ही बताइए कि अगर जिस दल को वायुसेना और नौसेना के बीच का फर्क नहीं मालूम हो, तो वो सत्ता के हाशिये पर नहीं, तो क्या फलक पर पहुंचेगी। अब आप ही बताइए कि जिस दल को वायुसेना और नौसेना के निशान के बारे में नहीं पता हो, तो उससे तो देश की जनता का मोह ही भंग ही होगा ना।

tweet 1

जी हां…  अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर देश की सबसे पुरानी के संदर्भ में ऐसी बाते क्यों लिखी जा गई है, तो इसके पीछे की वजह समझने के लिए आपको चलना होगा हमारे साथ राजस्थान। जी हां… वही राजस्थान जहां वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। ये बात और है कि अभी राजस्थान कांग्रेस में अंतर्कलह का सिलसिला जारी है और यह कब तक जारी रहता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इससे पहले आज एक बार फिर से राजस्थान कांग्रेस ने अपनी फजीहत के साथ अपनी जाहिलियत की नुमाइश करवा ली है।

आज नौसेना दिवस है। लिहाजा सभी लोग इतिहास की इबारतों में जाकर नौसेना के पराक्रम को याद कर उन्हें सलाम कर रहे हैं। अब तक हुए युद्ध में नौसेना की शौर्यता को याद किया जा रहा है। नौसेना के पराक्रम को याद किया जा रहा है। कुल मिलाकर मसला यह है कि सभी सोशल मीडिया सहित अन्य मंचों पर बधाई देने का सिलसिला जारी है, लेकिन इस बीच जैसे ही राजस्थान कांग्रेस की तरफ से नौसेना दिवस पर बधाई देने हेतु ट्वीट किया गया, तो पार्टी निशाने पर आ गई।

tweet 3

दरअसल, राजस्थान कांग्रेस इकाई ने नौसेना को बधाई देने के क्रम में नौसेना की जगह वायुसेना का लोगो लगा दिया। अब ऐसे में राजस्थान कांग्रेस से यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या कांग्रेसियों को वायुसेना और नौसेना के बीच का फर्क नहीं पता है। क्या कांग्रेसियों को यह नहीं मालूम है कि वायुसेना का निशाना और नौसेना का निशान क्या है। इतना ही नहीं, हैरानी तो इस बात को लेकर बनी हुई है कि राजस्थान कांग्रेस की तरफ वायुसेना के जवानों की तस्वीर को ट्वीट कर नौसेना को बधाई दी गई। अपने इस कृत्य से राजस्थान कांग्रेस ने जाहिलियत की नुमाइश कर दी है, जिसे लेकर पार्टी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर लोगों के निशान पर आ गई है। एक तो पहले से कांग्रेस अपनी आंतरिक लडाई से जूझ रही है और ऊपर से उसकी एक और उलजुलूल कृत्य ने उसकी जगहंसाई करा दी है।