newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Morbi Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसा मामले में एक्शन में गुजरात पुलिस, गिरफ्तार किए गए 9 लोग

Morbi Bridge Collapse: बता दें कि बीते  रविवार को छठ उत्सव के बीच  मोरबी जिले के मच्छू नदी के ऊपर बना केबिल पुल में टूट कर गिर गया था, जिसके बाद कथित तौर पर 400 से 500 लोग नदी में गिर गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, प्रदेश सराकर की तरफ से राहत  एवं बचाव कार्य जारी है।  

नई दिल्ली।  गुजरात के मोरबी जिले में केबल पुल हादसा मामले में गुजरात पुलिस एक्शन मोड में आ चुकी है। खबर है कि अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों के  पीछे भेज दिया गया है। यह इस मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में इस मामले में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें कि बीते  रविवार को छठ उत्सव के बीच  मोरबी जिले के मच्छू नदी के ऊपर बना केबिल पुल टूट कर गिर गया था, जिसके बाद कथित तौर पर 400 से 500 लोग नदी में गिर गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, प्रदेश सराकर की तरफ से राहत  एवं बचाव कार्य जारी है।

उधर, इस हादसे के बाद सियासत भी शुरू हो चुकी है, लेकिन सियासत में भी एक तबका ऐसा है, जो लोगों से इस पूरे मसले पर सियासत नहीं करने की अपील करते हुए उन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहा है, जिनकी लापरवाही के नतीजतन सैकड़ों लोग मौत के गाल में समा गए। ध्यान रहे कि आज  गुजरात पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले में संलिप्त 9 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के जाने की जानकारी सार्वजनिक की है। अब आगामी दिनों में पुलिस इस पूरे मामले में क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आईजी अशोक यादव ने कहा कि, ‘ मोरबी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, हम संवेदना व्यक्त करते हैं। हमने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने जुटाई और बचाव अभियान में मदद की।