newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

GMC Election Results 2022: गुवाहाटी नगर निगम में BJP का दबदबा, कांग्रेस-AAP का हुआ खस्ता हाल

GMC Election Results 2022: खास बात ये भी है कि पहली बार वोटिंग के लिए ईवीएम का प्रयोग किया गया। बता दें कि 60 सीटों वाले जीएमसी में भाजपा के तीन उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

नई दिल्ली। गुवाहाटी नगर निगम चुनाव (Guwahati Municipal Corporation Election) के नतीजे आज सामने आ चुके हैं। जीएमसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, असम गण परिषद, आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कई अन्य सियासी पार्टियां मैदान में थे। वहीं नतीजों की बात करें तो भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। जबकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों का खस्ता हाल होते दिखाई दिया। जहां भाजपा ने अपने सहयोगी दल एजेपी के साथ मिलकर 60 में से 58 वार्ड पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को नगर निगम चुनाव में 57 सीटों पर वोटिंग हुई थी। खास बात ये भी है कि पहली बार वोटिंग के लिए ईवीएम का प्रयोग किया गया। बता दें कि 60 सीटों वाले जीएमसी में भाजपा के तीन उम्‍मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

जीएमसी चुनाव के नतीजे की बात करें, तो भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी पार्टी असम जातीय परिषद (एजेपी) के साथ मिलकर 58 वार्ड पर जीत का झंडा लहराया है। वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद ही शर्मनाक रहा है। पार्टी को खाता खोले के लिए भी लाल पड़े गए। इसके अलावा गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमा रही केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का बुरा हाल होते दिखाई दिखाई दिया। आप ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का ट्वीट-

वहीं गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर खुशी जताई है।