newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sidhu Musewala Father: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाल के पिता की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sidhu Musewala Father: इससे पहले बलकौर सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। राहुल ने बलकौर सिंह को अपने गले लगाकर उनके प्रति अपनी आत्मीयता व सम्मान प्रकट किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। वहीं, बलकोर सिंह भी कई मर्तबा कांग्रेस के प्रति अपनी समर्थन जाहिर कर चुके हैं।

नई दिल्ली। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को लेकर खबर है कि उनकी बिगड़ती तबीयत की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें राजधानी चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत खराब बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार आ गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे गई थी, लेकिन अब एक बार फिर से उनकी तबीयत नसाज हो गई, जिसे देखते हुए उन्हें भर्ती करवाया गया है। अब ऐसे में जैसे ही उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई खबर सामने आएगी तो फौरन हम आपको सूचित करेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले बलकौर सिंह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। राहुल ने बलकौर सिंह को अपने गले लगाकर उनके प्रति अपनी आत्मीयता व सम्मान प्रकट किया था, जिसका वीडियो भी सामने आया था। वहीं, बलकोर सिंह भी कई मर्तबा कांग्रेस के प्रति अपनी समर्थन जाहिर कर चुके हैं। याद दिला दें कि उनके दिवंगत बेटे सिद्धू मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद वे अपनी गायकी के पेशे में दोबारा लौट गए थे। गौरतलब है कि मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी ड्राइव करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

sidhu moosewala

सिद्धू को मारने का आरोप गैंगस्टर गोल्डी बराड पर लगा था। जिसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में इस गैंगस्टर के कई लोगों को मार गिराया था। लेकिन अभी तक सिद्धू को न्याय नहीं मिल पाया है, जिसे लेकर कई मौकों पर बलकौर सिंह सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। याद दिला दें कि सिद्धू की हत्या से पहले पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा में भारी कटौती की थी। जिसे लेकर बाद में प्रदेश सरकार सवालों के घेरे में भी आ गई थी।