newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Himachal Election Results 2022 LIVE: पहाड़ी राज्य में नहीं बदला रिवाज, जनता ने कांग्रेस के सिर पहनाया जीत का सहरा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। यहां विधानसभा की 68 सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 35 सीटें चाहिए। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के नतीजे आएंगे।

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Election) के आज नतीजे आ रहे हैं। हिमाचल में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था जिसकी आज गिनती हो रही है। यहां विधानसभा में बहुमत के लिए बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (आप) में जंग है। यहां जानिए नतीजों के पल-पल के अपडेट।

Himachal Assembly Election

लाइव अपडेट

जो अपने आप को न्यूट्रल कहते हैं और जिनका न्यूट्रल होना जरूरी होता है वह कहां खड़े होते हैं, कब कैसे रंग बदलते हैं और कैसे-कैसे खेल खेलते हैं, वह देश का जानना जरूरी है : PM मोदी

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 38 सीटें जीत कर 2 सीटों पर आगे है। बीजेपी 18 सीट पर जीत हासिल कर 7 सीटों पर आगे चल रही है। 

हिमाचल प्रदेश के चुनाव में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ है। इतने कम अंतर से हिमाचल प्रदेश में कभी नतीजे नहीं आए हैं : PM मोदी

भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग अलग राज्यों के उपचुनाव में भी दिख रहा है : PM मोदी

जो परिणाम आए हैं वो सभी के सामने हैं। सीटों में अंतर है मगर 1% से भी कम वोट शेयर के अंतर से हम ये चुनाव हारे हैं : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं- कांग्रेस अध्यक्ष

मैं अभी कोई टिपण्णी नहीं करना चाहता हूं। हम आंकलन करेंगे की कहां कमी रह गई- जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं

हिमाचल प्रदेश में, कांग्रेस ने जुब्बल-कोटखाई, किन्नौर, चंबा और शिमला सीटों पर जीत हासिल की, 36 सीटों पर आगे; मंडी, नूरपुर, पचड़, पांवटा साहिब और सुंदरनगर में बीजेपी जीती, 20 सीटों पर आगे

उत्तर भारत में कई साल बाद कांग्रेस की जीत हुई है: कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा

हिमाचल प्रदेश में वोटों की जारी मतगणना के बीच बहुमत के आंकड़े को पार करने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दिल्ली कार्यालय में जश्न मनाया।

शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी जा रही है क्योंकि पार्टी हिचल प्रमादेश में 40 सीटों पर आगे चल रही है

हमें अपने चुनावी वादे याद हैं और आने वाले समय में हम उसे पूरा करेंगे: कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल चुनाव में हमें सरकार बनाने की उम्मीद थी और हम इसे होते हुए देख सकते हैं: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 

हिमाचल प्रदेश: ईसीआई के मुताबिक हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा विधानसभा क्षेत्र में आगे चल रहे हैं।

Himachal Assembly Election 2022: सीएम जयराम ठाकुर 20 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से सराज सीट पर जीत गए हैं। 

जयराम ठाकुर

#HimachalPradeshPolls: राज्य में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर जारी रहने के कारण भाजपा और कांग्रेस अब 32-32 सीटों पर आगे चल रही हैं।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 33 और बीजेपी 31 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत का निशान 35 है। 

निर्दलीय उम्मीदवार केएल ठाकुर और हितेश्वर सिंह क्रमश: नालागढ़ और बंजार विधानसभा क्षेत्रों से आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा-30, कांग्रेस-30 पर हैं।

अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज में हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर कुल 14,921 मतों से आगे।

विधानसभा चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में हिमाचल प्रदेश की 68 में से 13 सीटों पर बीजेपी आगे।

Assembly elections result: Initial trends show BJP leading at 13 of 68 seats in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: मतगणना के अनुसार बीजेपी 20 सीटों पर, कांग्रेस 13 पर और निर्दलीय उम्मीदवार 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं

चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों की मानें तो हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो चुकी है। सामने आए शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस 28 तो बीजेपी 23 सीटों पर आगे नजर आ रही है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: तस्वीरें शिमला के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 के लिए वोटों की गिनती शुरू।

शिमला: हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। तस्वीरें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की हैं। #HimachalPradeshElections pic.twitter.com/RAkXVhNB3Y

विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की होगी गिनती। मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 बजे से शुरू होगी।

महत्वपूर्ण बिंदू

-हिमाचल विधानसभा में 68 सीटें हैं

-बहुमत के लिए 35 सीटों पर जीत जरूरी है

-मैदान में बीजेपी, कांग्रेस और आप हैं

-हिमाचल में 12 नवंबर को चुनाव कराए गए थे

-सीएम जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल, विक्रमादित्य सिंह और कौल सिंह ठाकुर यहां बड़े प्रत्याशियों में शामिल हैं

-सुबह 8 बजे से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के वोटों की गिनती शुरू होगी

-प्रदेशभर में 68 जगह पर होगी हिमाचल के मतदाताओं के वोटों की गिनती

-करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने इस बार वोटिंग में हिस्सा लिया था