newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assam-Mizoram Clash: असम-मिजोरम सीमा पर हुए खूनी संघर्ष के बाद हिमंता ने किया ट्वीट, लिखा- ‘मिजोरम की पुलिस और गुंडे जश्न मना रहे हैं’

Assam-Mizoram Clash: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर सोमवार रात को एक वीडियो शेयर किया। जिसमें मिजोरम पुलिस के जवान एक-दूसरे को बधाई देते दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। असम-मिजोरम (Assam & Mizoram) के बीच चल रहे सीमा विवाद ने सोमवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। कछार जिले के पास विवाद ज्यादा गहरा गया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की नौबत आ गई। इस खूनी संघर्ष में असम के 6 जवान शहीद हो गए। दोनों राज्यों की सीमा पर हुए इस खूनी संघर्ष का असर सोशल मीडिया पर भी नजर आया। लोग इस खूनी संघर्ष के लिए दोनों राज्यों को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग शहीद जवानों के लिए श्रद्धाजंली प्रकट कर रहे हैं। इसके अलावा हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा किया है कि असम के पुलिसवालों को मारकर मिजोरम की पुलिस और गुंडे जश्न मना रहे हैं।

assam clash

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर सोमवार रात को एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनका कहना है कि इस खूनी संघर्ष के बाद मिजोरम की पुलिस और गुंडे जश्न मना रहे हैं। उन्होंने लिखा-‘असम के पुलिसवालों को मारकर मिजोरम की पुलिस, गुंडे जश्न मना रहे हैं।’ वीडियो की बात करें तो इसमें मिजोरम पुलिस के जवान एक-दूसरे को बधाई देते दिख रहे हैं और आराम करते हुए नजर आ रहे हैं।

हिमंता ने देर रात को बयान जारी किया है। जिसमें इस पूरी घटना के बारे में बताया है। जिसके अनुसार, मिजोरम की ओर से सीमा पर सड़क का निर्माण हो रहा था, इससे ललितपुर फॉरेस्ट एरिया को नुकसान पहुंच रहा था। ऐसे में असम की पुलिस टीम वहां पर इसे रोकने के लिए पहुंची, तो संघर्ष शुरू हो गया।हिमंता का कहना है कि उनकी ओर से शांति बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है और वो इस विवाद का हल निकालना चाहते हैं।

ये है पूरा मामला

दरअसल, कछार जिले से सटी मिजोरम की सीमा पर 2 गुटों में संघर्ष शुरू हुआ। जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों की भीड़ बढ़ती चली गई। पत्थरबाजी से शुरू हुई बात गोलीबारी तक पहुंच गई। इस खूनी संघर्ष में असम के 6 पुलिस जवान शहीद हो गए। वहीं, 50 के करीब लोग घायल हो गए। हालांकि ये बवाल अब रुक तो गया लेकिन माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।

ट्विटर पर भीड़ें दोनों राज्यों के मुख्यमत्री

इस खूनी संघर्ष के अलावा सोशल मीडिया पर एक अलग बहस चल रही हैं और ये बहस दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच हो रही है। असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर जुबानी जंग हुई। हिमंता बिस्वा सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा एक-दूसरे एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

इस बहस की शुरुआत हुई मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के एक वीडियो पोस्ट से, जिसमें उन्होंने सीमा पर हो रहे उपद्रव की एक वीडियो शेयर की। साथ ही उन्होंने इस मामले में अमित शाह से दखल देने की अपील की थी। इसके बाद असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा भी मैदान में उतर आए। उन्होंने मिजोरम के सीएम से उनके लोगों के लाठी-डंडे पकड़ने, हमला करने की जांच करने को कहा। इसके बाद से दोनों के बीच तीखी बहस चलती रही।

अमित शाह ने की दोनों सीएम से बात

ट्विटर पर हो रही दोनों मुख्यमंत्रियों की बहस के बीच केंद्रिय ग्रह मंत्री अमित शाह एक्टिव हुए। उन्होंने दोनों मुख्यमंत्रियों से बात की और शांति बनाए रखने की की अपील की। बता दें कि ये पूरा बवाल तब हुआ जब अमित शाह 2 दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे से वापस लौटे हैं। हालांकि, अभी विवाद पूरी तरह से टला नहीं है यही वजह है कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पीएमओ के दखल की मांग की है।