newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Hindi: भारत ही नहीं इन देशों में भी बोली जाती है हिंदी भाषा, आप घूमने जाएं तो होगा अपनेपन का एहसास

Hindi Language: दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं जहां हिंदी भाषा को पसंद किया जाता है। आज भारत की एक बड़ी आबादी हिंदी बोलती है। यूं तो देश में कई भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन करीब 75 प्रतिशत आबादी हिंदी बोलने योग्य है।  तो वहीं दुनियाभर में आठ करोड़ लोग ऐसे हैं, जो हिंदी भाषा बोलते और समझते हैं।  यानी भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं जहां हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है।

नई दिल्ली। भारतीयों की मातृभाषा हिंदी का अपना अलग ही महत्व है। यह भाषा सुनने और बोलने में जिनती आसान लगती है। हिंदी के शब्दों का अर्थ समझ पाना उतना ही मुश्किल है। हालांकि देश में लोग आम बोलचाल में सामान्य हिंदी का प्रयोग करते हैं लेकिन इस भाषा की गहराई को समझ पाना इतना आसान नहीं है। दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं जहां हिंदी भाषा को पसंद किया जाता है। आज भारत की एक बड़ी आबादी हिंदी बोलती है। यूं तो देश में कई भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन करीब 75 प्रतिशत आबादी हिंदी बोलने योग्य है।  तो वहीं दुनियाभर में आठ करोड़ लोग ऐसे हैं, जो हिंदी भाषा बोलते और समझते हैं।  यानी भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं जहां हिंदी भाषा का प्रयोग किया जाता है।

NEPAL

नेपाल: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंदी भाषियों की संख्या बहुत अधिक है। जिसे समझने वालों की संख्या भी कम नहीं है। यहां आपको हिंदी में बात करने में परेशानी नहीं होगी। यहां बॉलीवुड फिल्मों और भारतीय चैनलों को भी प्राथमिकता दी जाती है। नेपाल में अपनी छुट्टी मनाने जाने वाले पर्यटकों की संख्या भी काफी होती है।

Hindi language, pakistan,

पाकिस्तान: बंटवारे के पहले तक पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था। आज भले ही पाकिस्तान में उर्दू और अंग्रेजी आधिकारिक भाषा तौर पर जानी जाती है। लेकिन लोग यहां पर हिंदी, पंजाबी, सिंधी, पश्तो, बलूची जैसी भाषाएं भी बोलते हैं।

फिजी: फिजी की लगभग 38 फीसदी आबादी भारतीय मूल की है और हिंदी बोलने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। फिजी एक आइलैंड है जो कई द्वीपों से बना है। बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक फिजी घूमने जाते हैं जहां लोग फिजी संग्रहालय, कोलो-ए-सुवा, श्री सुवा सुब्रमण्य मंदिर, सिगाटोका रेत के टीले आदि देख सकते हैं। यह हिंदी भाषी देशों में से एक है, क्योंकि अंग्रेज यहां भारतीयों को गन्ने की खेती के लिए लेकर आए थे।

Mauritius

मॉरीशस: मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक आइलैंड है। जहां भारतीयों की संख्या काफी अधिक है। लगभग तीन शताब्दियों तक यह ब्रिटिश, डच और फ्रांसीसी लोगों के अधीन रहा है। अंग्रेजों के जमाने में भारत से दासों को यहां काम के लिए ले जाया जाता था। आज यहां बड़ी संख्या में भारतीय लोग बसते हैं। यहां बिहार और खासकर पूर्वांचल से आए लोगों की संख्या बहुत बड़ी है।

Singapore

सिंगापुर: कहा जाता है कि 500 साल पहले सिंगापुर को ग्रेटर इंडिया का हिस्सा माना जाता था। यहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। इस देश में तमिल भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है और यहां भी हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या बड़ी है। सिंगापुर भारतीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी माना जाता है।

South-Africa

दक्षिण अफ्रीका: भारत पर शासन के दौरान दक्षिण अफ्रीका में भी अंग्रेजों का शासन था। अंग्रेजों ने बड़ी संख्या में भारतीयों को ले जाकर यहां बसाया। दक्षिण अफ्रीका में भले ही अंग्रेजी और अफ्रीकी आधिकारिक भाषाएं हैं, लेकिन हिंदी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के साथ बोली जाती है।