
नई दिल्ली। हिंदू संभ्यता पर बनी दक्षिण भारत की फिल्म कांतारा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी सफलता के झंडे गाड़े। हर किसी ने एक्टर ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की खूब प्रशंसा की। सिर्फ 16 करोड़ के बजट में बनी फिल्म कांतारा ने दुनियाभर में 400 से ज्यादा की अधिक कमाई की। मूवी कांतारा ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी हासिल किए। ज्ञात हो कि फिल्म की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने कांतारा के दूसरे पार्ट बनाने का ऐलान किया था। ऐसे में अब दर्शक फिल्म ‘कांतारा 2’ का इंतजार कर रहे है। खुद ऋषभ शेट्टी ने कांतारा-2 के बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि मूवी का प्रीक्वल बनाया जाएगा। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने फिल्म कांतारा के जमकर तारीफ की थी। इसी बीच फिल्म कांतारा पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस फिल्म को लेकर अपनी राय जाहिर की है।
अमित शाह ने कहा कि, ”धार्मिक परंपराएं, संस्कृति परंपराएं ये अविभाजित दक्षिण कन्नड़ के जिले के अंदर पाई जाती है। आगे अमित शाह कहते है कि मैंने भी फिल्म कांतारा देखी है। कांतारा देखकर मुझे मालूम हुआ। कि कितनी समृद्ध परंपराओं का ये प्रदेश है।” गृहमंत्री अमित शाह ने ये बयान दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। बता दें कि कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। ऐसी संभावनाएं है कि अप्रैल या मई 2023 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।
ಕಾಂತಾರ ಸಿನಿಮಾ ನೋಡಿ ದಕ್ಷಿಣ ಕನ್ನಡ ಜಿಲ್ಲೆಯ ಸಂಸ್ಕೃತಿ ಆಚರಣೆ ಬಗ್ಗೆ ತಿಳಿದುಕೊಂಡೆ ಎಂದ ಅಮಿತ್ ಶಾ#Kantara #DakshinaKannada #AmitShah @shetty_rishab | @hombalefilms | @AmitShah pic.twitter.com/mu3m6Ztam1
— Ritam ಕನ್ನಡ (@RitamAppKannada) February 11, 2023
बता दें कि इस फिल्म का डायरेक्शन और स्क्रिप्ट ऋषभ शेट्टी ने ही लिखी। इसके अलावा कांतारा में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। इससे पहले खबर थी। कि कांतारा के पार्ट 2 में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला नजर आ सकती है। सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की ऋषभ शेट्टी की मुलाकात की फोटो सामने आई थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि एक्ट्रेस इस फिल्म के पार्ट-2 में दिखाई दे सकती है। लेकिन ये खबर अफवाह निकली।
There has been a buzz that @UrvashiRautela being part of @shetty_rishab #Vijaykiragandur #Kantara2. But our source confirms that #BTown actor is not part of the project.She was at the @hombalefilms office,when she happened to meet the filmmaker & it was just a photoop@ChaluveG pic.twitter.com/oAZbAWqFtf
— A Sharadhaa (@sharadasrinidhi) February 11, 2023