newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जहंगीरपुरी में हिंसा कराने के लिए क्या अंसार को विदेश से हुई थी फंडिंग? आरोप लगने के बाद ईडी ने उठाया बड़ा कदम

सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि अंसार ने सुनियोजित जहांगीरपुरी दंगे को अंजाम देने हेतु विदेशों से चंदा प्राप्त किया था।  और इस चंदे का उपयोग उसने  दंगे को अंजाम देने हेतु किया था। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि अंसार एक जुआ सिंडिकेट भी चलाता था और हवाला चैनलों के माध्यम से भारी मात्रा में फ़नल कर रहा था।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस अब तक 23 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें मोहम्मद अंसार का नाम प्रमुख साजिशकर्ता के तौर पर बताया गया है। पुलिस की तरफ से इनमे से पांच आरोपियों के खिलाफ रासूका लगाया गया है, जिसमें मोहम्मद अंसार का नाम भी शामिल है। मोहम्मद अंसार पर आरोप है कि उसी ने हिंसा कराने की पूरी साजिश रची थी और दंगे को उसी के दिशानिर्देश पर अंजाम दिया गया था। अंसार फिलहाल सलाखों के पीछे है। उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने हेतु जांच की जा रही है। इसी बीच अंसार को लेकर कई खबर प्रकाश में आ चुकी हैं। किसी का कहना है कि वो कई अवैध गतिविधियों में संलिप्त है, तो किसी का कुछ तो किसी का कुछ। लेकिन इस बीच अंसार को लेकर बेहद ही हैरान करने वाली जानकारी सांमने आई है, जिसने इस पूरे मामले को अब एक नया एंगल दे दिया है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया गया है कि अंसार ने सुनियोजित जहांगीरपुरी दंगे को अंजाम देने हेतु विदेशों से चंदा प्राप्त किया था। और इस चंदे का उपयोग उसने दंगे को अंजाम देने हेतु किया था। ट्वीट में यह भी कहा गया है कि अंसार एक जुआ सिंडिकेट भी चलाता था और हवाला चैनलों के माध्यम से भारी मात्रा में फ़नल कर रहा था। बता दें कि यह ट्वीट प्रमोद कुमार सिंह द्वारा किया गया है, जो कि अभी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

ईडी भी करेगी जांच 

उधर, खबर है कि ईडी भी इस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है कि आखिर अंसार ने विदेश से चंदा प्राप्त  कर दंगे को अंजाम दिया था? ईडी इसकी भी जांच कर रही है कि आखिर विदेश में स्थित किसी संगठन कथित तौर पर यह फंडिग कराई है। उधर, ईडी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर की तरफ से भी पत्र मिला है, जिसमें अंसार के खिलाफ धनशोेधन मामले के तहत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अब ऐसे में क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आती है। यह देखने वाली बात होगी।

उधर, अंसार को लेकर खबरें है कि वो कई प्रकार की अवैध गतिविधियों में  संलिप्त रहा है। जिसकी जांच अब पुलिस कर रही है। वह अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए इलाके में रहने वाले अवैध बांग्लादेशियों का पहचान पत्र और आधार कार्ड बनवा दिया करता था। फिलहाल, वह पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब ऐसी स्थिति में इस पूरे मामले में क्या कुछ सच्चाई निलकर सामने आती है। इस पर सभी का निगाहें टिकी रहेंगी।