newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Video: प्रियंका की जबलपुर रैली में भारतीय तिरंगे का अपमान, जमीन पर पड़ा दिखा तो लोगों ने ऐसे लगाई क्लास

Madhya Pradesh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका गांधी की जबलपुर रैली के दौरान भारतीय ध्वज जमीन पर पड़ा हुआ है। वहीं रैली के दौरान मौजूद एक शख्स इसका वीडियो बना लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है दूसरी तरफ रैली में लोगों की भीड़ नजर आ रही है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी से तैयारियां तेज कर  दी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर पहुंची है। जहां वो अपनी चुनावी प्रचार का आगाज करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी ने सोमवार को ग्वारीघाट पहुंचकर नर्मदा की पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम कमलनाथ और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इसके बाद अब वो शहीद स्मारक में एक जनसभा को संबोधित करेगी। लेकिन प्रियंका गांधी के चुनावी रैली को संबोधित करने से पहले एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेस भारतीय तिरंगे का अपमान करते दिखाई दे रही है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका गांधी की जबलपुर रैली के दौरान भारतीय ध्वज जमीन पर पड़ा हुआ है। वहीं रैली के दौरान मौजूद एक शख्स इसका वीडियो बना लेता है। वीडियो में देखा जा सकता है दूसरी तरफ रैली में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। लेकिन जमीन पर पड़े तिरंगे को कोई नहीं उठाता है। इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों ले रहे है साथ ही जमकर गांधी परिवार पर निशाना साध रहे है।

लोगों के रिएक्शन-

आशीष नाम के एक यूजर ने गांधी परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा, जो पार्टी के नेता विदेश में जाकर देश की रिस्पेक्ट नहीं करते है वो पार्टी कैसे फ्लैग की रिस्पेक्ट करेंगे.??

एक अन्य यूजर ने लिखा, प्रियंका गांधी आप के सभा में हमारा राष्ट्रीय ध्वज का असम्मान क्यों किया जा रहा है? रौनक अरोड़ा नाम के यूजर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, यह कतई स्वीकार्य नहीं है।