बाबरी के बदले को लेकर कई दहशतगर्दी बातें ISIS की मैगजीन में, देख उड़ जाएंगे होश

आतंकी संगठन ISIS लगातार भारत के खिलाफ खौफ साजिश को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ है, लेकिन इस बार ISIS के खतरनाक प्लान की पोल खोल गई।

Avatar Written by: October 20, 2020 1:29 pm

नई दिल्ली। आतंकी संगठन ISIS लगातार भारत के खिलाफ खौफ साजिश को अंजाम देने की फिराक में लगा हुआ है, लेकिन इस बार ISIS के खतरनाक प्लान की पोल खोल गई। दरअसल आजतक चैनल के पास ISIS की वो नफरत भरी डिजिटल मैगजीन है जिसमें ISIS आतंकी भारतीय मुसलमानों को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें स्टेट के खिलाफ हथियार उठाने कह रहे है। इस मैगजीन में भारतीय मुसलमानों को बाबरी मस्जिद विध्वंस का बदला लेने के लिए भड़काया जा रहा है।

इस मैगजीन का नाम ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ है। मैगजीन का जो एडिशन न्यूज चैनल के पास है वो ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ का नौवां एडिशन है। इतना ही नहीं इस मैगजीन में बाबरी विध्वंस से जुड़ी तस्वीरें हैं। जिसमें लिखा है कि बाबरी का बदला लिया जाएगा। इस मैगजीन में कहा गया है कि ISIS नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले मुसलमानों के साथ मजबूती से खड़ा है। मैगजीन के अन्य एडिशन की तरह इसमें भी भारत के मुसलमानों को बरगलाते हुए कहा गया है कि वे हिन्दुस्तान की सरकार के खिलाफ ‘जिहाद’ का रास्ता चुनें।

Islamic State militant

इस डिजिटल पत्रिका में कहा गया है कि बाबरी मस्जिद का विध्वंस एक ऐसी वजह है जिसके लिए इस्लामिक स्टेट के लड़ाके लड़ाई लडेंगे। मैगजीन में धमकी दी गई है कि जिन्हें ISIS के वसूलों में यकीन नहीं है उन्हें सजा दी जाएगी।

इस ऑनलाइन मैगजीन में बाबरी विध्वंस के आरोपियों को बरी करने का जिक्र करते हुए कहा है कि भारत के मुसलमानों को बरगलाने की कोशिश की गई है और कहा गया है कि क्या तुम लोगों ने हिन्दुस्तान की अदालत का फैसला स्वीकार कर लिया है। मैगजीन कहता है कि हिन्दुस्तान के मुसलमान सरकार के खिलाफ हथियार उठाएं।