नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का अपना खास महत्व होता है। हर साल भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है इस बार जन्माष्टमी 30 अगस्त यानी आज देशभर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस दिन लोग न सिर्फ मंदिरों में भगवान की पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं बल्कि कई लोग अपने घरों में कृष्ण जी को लेकर आते हैं। जिससे उनके जीवन में प्रभु की कृपा बनी रहे। इस खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गजों ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है।
Greetings to you all on the auspicious occasion of Janmashtami.
आप सभी को जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।
जय श्रीकृष्ण!— Narendra Modi (@narendramodi) August 30, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी बधाई
जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पर्व भगवान श्री कृष्ण के जीवन-चरित के बारे में जानने और उनके संदेशों के प्रति स्वयं को समर्पित करने का अवसर है।मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य तथा समृद्धि का संचार करे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 30, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं एवं सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
सम्पूर्ण जगत के पालनहार, लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण से सभी के कल्याण की कामना करता हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 30, 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने दी बधाई
आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/27wc3KpWtT
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 30, 2021
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी जन्माष्टमी की बधाई
जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। Greetings to everyone on the auspicious occasion of ‘Janmashtami’.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 30, 2021
गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशावासियों को दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय श्री कृष्णा! pic.twitter.com/CLwGgv5d3w
— Amit Shah (@AmitShah) August 30, 2021