newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bullet Train Project: जापानी राजदूत संतोषी सुजुकी ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल पर किया ट्वीट, तो लोगों ने ऐसे दिए रिएक्शन

Bullet Train Project: मुंबई अहमदाबाद के बीच एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट’ चल रहा है, जिसके तहत जल्द ही देश के लोग हाई स्पीड ट्रेन का आनंद ले सकेंगे। जापान की इस हाई स्पीड की ट्रेन शिंकानसेन, जिसे भारत में बुलेट ट्रेन के नाम से बुलाया जा रहा है

नई दिल्ली। भारत में जापान के राजदूत संतोषी सुजुकी ने एक ट्वीट के जरिए मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल पर एक अपडेट साझा किया। इसके तहत उन्होंने कहा, कि “ एक्सप्रेस ट्रेन (12927) को मुंबई के दादर स्टेशन से वडोदरा होते हुए एकता नगर केवड़िया स्टेशन तक ले जाया गया। हमने 470 किमी की रात भर की रेलवे यात्रा का पूरा आनंद लिया। जल्द ही भविष्य में, मुंबई के लोगों के पास मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल पर यात्रा करने का एक बेहतरीन विकल्प होगा। बता दें, मुंबई अहमदाबाद के बीच एक बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट’ चल रहा है, जिसके तहत जल्द ही देश के लोग हाई स्पीड ट्रेन का आनंद ले सकेंगे। जापान की इस हाई स्पीड की ट्रेन शिंकानसेन, जिसे भारत में बुलेट ट्रेन के नाम से बुलाया जा रहा है, भारतीय परिस्थितियों के हिसाब से ढाला जा रहा है। इस ट्रेन में भारत के तापमान, धूल और भार के हिसाब से बदलाव किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि, भारत और जापान ने सितंबर 2013 में नई दिल्ली में मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर का एक संयुक्त अध्ययन करने के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए  थे। 29 मई 2013 को तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह और जापान के प्रधान मंत्री शिंजो अबे के बीच संयुक्त वक्तव्य के अनुसरण में ये साझेदारी की गई थी, जिसके तहत दोनों पक्ष कॉरिडोर के संयुक्त अध्ययन में साझेदारी से फाइनेंस करेंगे। इस संयुक्त अध्ययन का उद्देश्य 300-350 किमी/घंटे की गति के साथ सिस्टम के काम की रिपोर्ट तैयार करना था। इस अध्ययन में  500 मिलियन येन (जापानी मुद्रा) की लागत में भारत और जापान द्वारा समान रूप से वहन किया गया था।

राजदूत संतोषी के ट्वीट के बाद से लोग जापान की तारीफ करते हुए कमेंट करने लगे…