newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Doctors Day: डॉक्टर्स डे पर PM मोदी का ट्वीट, कुछ इस तरह से किया सलाम, शेयर किया ये खास वीडियो

Doctors Day: बता दें कि महान चिकित्सक व स्वतंत्रता सेनानी डॉ.बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में भारत नेशनल डॉक्टर्स-डे की शुरुआत 1991 में तत्कालिन सरकार द्वारा की गई थी। तब से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

नई दिल्ली। देश में हर साल की तरह इस साल भी नेशनल डॉक्टर्स-डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  गृहमंत्री अमित शाह समेत कई मंत्रियों ने डॉक्टरों को सलाम किया है। बता दें कि महान चिकित्सक व स्वतंत्रता सेनानी डॉ.बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में भारत नेशनल डॉक्टर्स-डे की शुरुआत 1991 में तत्कालिन सरकार द्वारा की गई थी। तब से हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। इस मौके पर लोग डॉक्टरों को बधाई, शुभकामनाएं दे रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, डॉक्टर्स डे पर सभी डॉक्टर्स को मेरी शुभकामनाएं। चिकित्सा की दुनिया में भारत का कदम सराहनीय है और उसने धरती को और अधिक स्वस्थ बनाने में योगदान किया है।

देखिए वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने क्या कहा

डॉक्टर्स डे पर गृहमंत्री अमित शाह का ट्वीट

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी डॉक्टर्स डे पर ट्वीट कर लिखा, हर उस पल के लिए जो आप किसी का जीवन बचाने में लगाते हैं-#ThankYouDoctors, हम आपके आभारी हैं।