राहुल गांधी सीएए पर 10 लाइनें बोलकर दिखाएं : जे. पी. नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर दस लाइनें बोलने की चुनौती दी है।

Avatar Written by: January 17, 2020 8:51 pm
JP Nadda

नई दिल्ली। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर दस लाइनें बोलने की चुनौती दी है। नड्डा नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सीएए का विरोध कर रही है। मैं राहुल गांधी को इस कानून पर 10 लाइनें बोलने की चुनौती देता हूं। उन्हें दो लाइनों में बताना चाहिए कि सीएए के साथ उनकी क्या समस्या है।”

JP Nadda
कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राष्ट्र को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा, “वह इतनी बड़ी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें खुद तय करना है कि उन्हें यह कैसे करना है, लेकिन उन्हें देश को गुमराह नहीं करना चाहिए।”

rahul gandhi
बाद में उन्होंने ट्विटर के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला। नड्डा ने ट्वीट में कहा, “कांग्रेस और वामपंथियों के लिए वोट पहले है, देश बाद में, नरेंद्र मोदी जी के लिए देश पहले है और वोट बाद में। कांग्रेस ने जो भी फैसले लिए वो वोटबैंक की राजनीति के चलते लिए। ये समस्याओं को उलझाकर राजनीति करते हैं।”


यह कार्यक्रम सीएए के लिए समर्थन हासिल करने के लिए था, जिसका उद्देश्य सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को भाजपा के विचारों से अवगत कराना था।

JP Nadda CAa
भाजपा लोगों को स्पष्ट करना चाहती है कि इस नए कानून में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न का सामना करके 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है, न कि किसी भारतीय की नागरिकता छीनने का। वहीं दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस व अन्य दल इस कानून को असंवैधानिक और भेदभावपूर्ण करार देते हुए इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं।