newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Toolkit Case: दिशा का समर्थन करना कन्हैया को पड़ा भारी, लोगों ने ऐसे सिखाया सबक

Toolkit Case: दरअसल कन्हैया कुमार ने पर्यावरण कार्यकर्ता के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, दिशा रवि ने किसानों का समर्थन करके गलती कर दी। दंगाइयों का समर्थन करती तो शायद मंत्री, मुख्यमंत्री या क्या पता प्रधानमंत्री ही बन जाती।

नई दिल्ली। एक तरफ जहां टूलकिट कांड (Toolkit Case) को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच और तेज कर दी है, वहीं दूसरी ओर टूलकिट कांड को लेकर सियासी घमासान जमकर मचा हुआ है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि (Disha Ravi) की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। साथ दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। इसी बीच जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने टूलकिट केस में गिरफ्तार दिशा रवि के समर्थन में आए है। कन्हैया कुमार ने दिशा के बहाने सरकार पर हमला बोला। लेकिन लोगों को कन्हैया कुमार का दिशा रवि को समर्थन देना रास नहीं आया। लोगों ने ट्विटर पर कन्हैया कुमार की जमकर फजीहत कर डाली।

Disha Ravi

दरअसल कन्हैया कुमार ने पर्यावरण कार्यकर्ता के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, दिशा रवि ने किसानों का समर्थन करके गलती कर दी। दंगाइयों का समर्थन करती तो शायद मंत्री, मुख्यमंत्री या क्या पता प्रधानमंत्री ही बन जाती।

वहीं कन्हैया कुमार के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष की जमकर क्लास लगा डाली। एक यूजर ने कन्हैया पर तंज कसते हुए लिखा, तुम तो देशद्रोही हो और हिंदुओ के नाम पर कलंक भी हो पहले अपने आंखों से पूछ लिया करो क्या ट्वीट करें क्या ना करें।