newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka: शपथ लेते ही सीएम की कुर्सी पर बैठने वाले पिता-पुत्र के खास क्लब में शामिल हुए बोम्मई

बोम्मई का नाम उन पिता-पुत्र की जोड़ी में शामिल हो गया है जिन्होंने विभिन्न राज्यों की कमान संभाली है। उत्तरी कर्नाटक के लिंगायत नेता बसवराज बोम्मई कर्नाटक के पिता भी सीएम पद की कमान संभाल चुके हैं। साल 1988 से 1989 तक एसआर बोम्मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे।

नई दिल्ली। कर्नाटक में बीजेपी के नवनिर्वाचित नेता बसवराज बोम्मई 23वें मुख्यमंत्री बने हैं। बुधवार को उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही बोम्मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री की लिस्ट में तो शामिल हुए ही हैं, इसके साथ ही बोम्मई का नाम उन पिता-पुत्र की जोड़ी में शामिल हो गया है जिन्होंने विभिन्न राज्यों की कमान संभाली है।

bomami

उत्तरी कर्नाटक के लिंगायत नेता बसवराज बोम्मई के पिता भी कर्नाटक में सीएम पद की कमान संभाल चुके हैं। साल 1988 से 1989 तक एसआर बोम्मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे।

m-karunanidhi_3

ऐसा ही एक और दक्षिणी राज्य है, जहां के पिता-पुत्र की जोड़ी राज्य के मुख्यमंत्र के पद पर रह चुकी है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से पहले उनके पिता एम करुणानिधि भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। करुणानिधि के निधन के बाद स्टालिन ने पार्टी की कमान संभाली और पिछले विधान सभा चुनाव में शानदार जीत के साथ राज्य के मुख्यमंत्री बने।

jagmohan 4

इस लिस्ट में आंध्र प्रदेश का रेड्डी परिवार भी है। आंध्र के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी साल 2019 में राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। उनसे पहले उनके पिता वाई एस राजशेखर रेड्डी भी साल 2004 से 2009 तक मुख्यमंत्री थे।

biju-patnayak_5

ओड़िशा के बीजू पटनायक भी  दो बार राज्य में मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं उनके बेटे नवीन पटनायक अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने साल मार्च 2000 में सत्ता संभाली थी।

shibu-hemant6

वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं, उनसे पहले उनके पिता शिबू सोरेन भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

PA-sangma-conrad-sangma 7

मेघालय भी इस सूची में शामिल है। दरअसल मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा  का नाम देश के उन मुख्यमंत्रियों में शामिल है, जो अपने पिता के बाद राज्य की सत्ता पर काबिज हुए हैं। कोनराड संगमा के पिता पीए संगमा भी 1988 से 1990 तक मेघालय के मुख्यमंत्री थे।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके पिता दोरजी खांडू भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

karnataka 8

वहीं कर्नाटक में ही पिता-पुत्र की जोड़ी है, पहले भी मुख्यमंत्री का पदभार संभाल चुकी है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। इसके बाद उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी भी राज्य के मुख्यमंत्री बने।

akhilesh-and-Mulayam

उत्तर प्रदेश में भी पिता-पुत्र की जोड़ी राज्यभार संभाल चुकी है। मुलायम सिंह यादव और उनके पुत्र अखिलेश यादव का नाम इसमें शामिल है। अखिलेश यादव साल 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। तो वहीं वहीं मुलायम सिंह यादव तीन बार उत्तर प्रदेश की कमान संभाल चुके हैं।

INDIA-VOTE

जम्मू कश्मीर के अब्दुल्ला परिवार भी इस लिस्ट में है। पहले शेख अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने और उनके बाद उनके बेटे फारूक अब्दुल्ला ने राज्य की कमान संभाली।