newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karnataka Election 2023: कांग्रेस के प्रचार अभियान के बीच बच्ची ने लगाए मोदी जी की जय के नारे, Video वायरल

Karnataka Election 2023: वीडियो में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सामने ही बच्चे मोदी जी के जयकारे लगाने लगती है। इस दौरान कांग्रेस का प्रचार कर रहे कार्यकर्ता भी बच्ची की बात सुनकर रिएक्शन देने लगते है। इतना ही नहीं बच्ची को देखकर एक महिला उसके पास आकर जोर-जोर से हंसने लगती है।

नई दिल्ली। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं 13 मई राज्य के चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव के  लिए अब 4 दिन शेष रह गए है। जैसे-जैसे चुनाव की डेट करीब आ रही है। वैसे-वैसे सभी दलों ने अपनी कमर कसी ली है और चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। एक तरफ जहां सत्तारूढ़ भाजपा कर्नाटक में दोबारा सरकार बनाने के लिए एड़ी चोटी का दम लगा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी सत्ता में वापसी करने के लिए जुबानी हमले तेज कर रही है। सभी दल ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा कर रहे है। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें बेंगलुरु में कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी का प्रचार कर रहे है। वीडियो में एक छोटी बच्ची दिखाई दे रही है। जो कि कांग्रेस के प्रचार अभियान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।

45 सेंकड के इस वीडियो में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सामने ही बच्चे मोदी जी के जयकारे लगाने लगती है। इस दौरान कांग्रेस का प्रचार कर रहे कार्यकर्ता भी बच्ची की बात सुनकर रिएक्शन देने लगते है। इतना ही नहीं बच्ची को देखकर एक महिला उसके पास आकर जोर-जोर से हंसने लगती है।

तभी वहां से गुजर एक कांग्रेस कार्यकर्ता बच्ची को बाहर बुलाता है। जिस पर बच्ची जोर से मोदी जी की जय कहने लगती है। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है।