newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kumar Vishwas: कवि कुमार विश्वास के सुरक्षाकर्मियों ने डॉक्टर को जमकर पीटा, भड़के लोग, VIP कल्चर पर उठाए सवाल

Kumar Vishwas: एक यूजर ने लिखा, ”पीएम मोदी VIP कल्चर खत्म कर दिया है उसके बाद भी लोग VIP कल्चर का इस्तेमाल करके एक डाक्टर जैसे नागरिक को पीट रहे हैं। बड़े दुर्भाग्य की बात है उस पर भी कुमार विश्वास जैसा कथा बाचक हो। डाक्टर साहब आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। इतना अच्छा इंसान और यह काम।”

नई दिल्ली। जाने-माने कवि कुमार विश्वास विवादों में घिर गए है। दरअसल गाजियाबाद में कुमार विश्वास के काफिले में मौजूद सुरक्षाकर्मियों पर एक डॉक्टर को पीटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ जाते समय हिंडन नदी के पास डॉक्टर को पीटा गया। विवाद ओवरटेक को लेकर हुआ था। मारपीट में डॉक्टर को गंभीर चोटें भी आई है। डॉक्टर का नाम पल्लव बाजपेई है। वहीं कुमार विश्वास ने इस मामले में डॉक्टर पर उनके सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट के आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मामले में पुलिस से शिकायत भी की गई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि इस विवाद के बाद कवि कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं।

लोगों ने लगाई कुमार विश्वास की क्लास

एक बार फिर लोग VIP कल्चर वाले सिस्टम पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रहे है। VIP कल्चर के चलते आम इंसान को काफी दिक्कते झेलनी पड़ जाती है। इस बार कुमार विश्वास के वीआईपी कल्चर को लेकर लोग का आक्रोश सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, ”पीएम मोदी VIP कल्चर खत्म कर दिया है उसके बाद भी लोग VIP कल्चर का इस्तेमाल करके एक डाक्टर जैसे नागरिक को पीट रहे हैं। बड़े दुर्भाग्य की बात है उस पर भी कुमार विश्वास जैसा कथा बाचक हो। डाक्टर साहब आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। इतना अच्छा इंसान और यह काम।”

रोहित अग्रवाल ने लिखा, ”शर्म आनी चाहिए तुम्हें कुमार विश्वास, आम जनता के कारण ही आज तुम सिक्योरिटी लेने के काबिल हुए हो और तुम उसका दुरुपयोग जनता पर ही कर रहे हो। तुम्हारे काफिले में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने डॉक्टर का तो ये हाल कर दिया.”

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आईपी सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”कुमार विश्वास के इशारे पर उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा झाड़ियों में ले जाकर एक डॉक्टर को बुरी तरह लात घूसों से मारा पीटा गया बे खून से लथपथ थे। ग़ाज़ियाबाद पुलिस तत्काल इसका संज्ञान ले और FIR दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित करे।”

हालांकि मोदी सरकार ने वीआईपी कल्चर पर पहले प्रहार कर चुकी है। गाड़ियों से लालबत्ती को हटाया जा चुका है। मोदी सरकार ने इस फैसले का लोगों ने दिल से स्वागत किया था। लेकिन कुछ लोग वीआईपी कल्चर का खुलकर फायदा उठा रहे है। ऐसे में कवि कुमार विश्वास के प्रति लोगों का रोष देखने को मिल रहा है।