newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Assembly results: जानिए रूझानों में दिग्गजों का क्या है हाल, कौन चल रहा आगे

Assembly results: नई दिल्ली। पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनाव का आज परिणामी दिन है। चुनावी मैदान में कसरत करने उतरे कितने  ही दिग्गजों के किस्मत का फैसला आज होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि कौन से दिग्गज की रूझानों में अभी क्या स्थिति है..

नई दिल्ली। पांच राज्यों में संपन्न हुए चुनाव का आज परिणामी दिन है। चुनावी मैदान में कसरत करने उतरे कितने  ही दिग्गजों के किस्मत का फैसला आज होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि कौन से दिग्गजों की रूझानों में अभी क्या स्थिति है..

uttarakhand

दिग्गजों की फिलहाल यह है स्थित

– उत्तराखंड के खटीमा से पुष्कर सिंह धामी चल रहे पीछे

– मऊ से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास चल रहे पीछे

– मणिपुर के हेगांग सीट से एन बीरेन सिंह 11000 वोटों से चल रहे आगे

– कांग्रेस के हरीश रावत 7000 वोट से चल रहे पीछे

– करहल से अखिलेश यादव 15 हजार वोट से आगे

– यूपी के खुर्जा विधानसभा सीट पर भाजपा की मीनाक्षी सिंह 10449 मतों से आगे, बसपा प्रत्याशी विनोद प्रधान से बनाई हुई हैं बढ़त

– प्रयागराज जनपद शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह 12070 वोट से आगे चल रहे हैं

– मेरठ सरधना तीसरे राउंड में भाजपा के संगीत सोम 8236 से चल रही हैं आगे

– पंजाब में प्रकाश सिंह बादल, लंबी से 3500 वोटों से चल रहे पीछे

– सुखबीर बादल भी जलालाबाद से 3500 वोटों से चल रहे पीछे

– हरदोई सदर से भाजपा के नितिन अग्रवाल सपा के अनिल वर्मा से 8000 वोटों से चल रहे आगे

– पंजाब से सिंगर सिधु मूसेवाला 14000 वोटों से चल रहे हैं पीछे

– सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य आगे

– देवरिया सदर सीट से बीजेपी के शलभमणि त्रिपाठी आगे

– आप सीएम फेस भगवंत मान 16000 वोटों से आगे

– लोनी से नंदकिशोर गुर्जर बीजेपी 12369 वोटों से आगे

मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग

सदर सीट से रालोद के सौरव स्वरूप आगे

बुढाना से रालोद के राजपाल बालियान आगे

खतौली से रालोद के राजपाल सैनी आगे

मीरापुर से भाजपा के प्रशांत चौधरी आगे

पुरकाजी से भाजपा के प्रमोद उटवाल आगे

चरथावल सीट से भाजपा की सपना कश्यप आगे

मथुरा से श्री कांत शर्मा आगे

– स्वार विधानसभा से सपा प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम 4265 वोट से आगे, अपना दल प्रत्याशी हैदर अली खान पीछे

– रामपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी आजम खान 22914 वोट से आगे चल रहे, भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना हैं पीछे

– लखनऊ कैंट से मंत्री ब्रजेश पाठक 9000 से आगे

नोएडा विधानसभा

– 6वे चरण की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी पंकज जी  अपने प्रतिद्वंदी व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी से 28077 मतों से आगे चल रहे