newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Kiren Rijiju: क्या संविधान को है खतरा, क्या जज हैं नाराज और सेम सेक्स मैरिज क्या मोदी सरकार को है कबूल?, कानून मंत्री को सुनिए

किरेन रिजिजू ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उन्होंने दिल्ली से एलएलबी की, लेकिन कभी भी कोर्ट का दरवाजा नहीं देखा। रिजिजू ने कहा कि वो सामाजिक कार्यों से हमेशा जुड़े रहे। विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव की वजह से बीजेपी में आए और अब मंत्री बनकर अपने काम को लगन से पूरा कर रहे हैं।

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू अपनी साफगोई के लिए पहचाने जाते हैं। उनके दिल की बात जुबां पर आती है और इसी वजह से विरोधी उनके खिलाफ दिखते हैं। अब किरेन रिजिजू ने कई अहम मसलों पर अपनी राय रखी है। लोकतंत्र और संविधान को खतरा होने के विपक्ष के आरोपों से लेकर न्यायपालिका में लोगों की नापसंदगी पर उन्होंने आजतक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में अपनी राय दी। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि आखिर कौन लोग हैं, जो हमेशा कहते रहते हैं कि बीजेपी सरकार में लोकतंत्र और संविधान खतरे में आ गया है। सुनिए उन्होंने क्या कहा।

किरेन रिजिजू ने उन खबरों को भी सिरे से नकार दिया कि उनके कानून मंत्री बनने के बाद न्यायपालिका से जुड़े लोग खुश नहीं हैं। किरेन रिजिजू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वो इस पद पर बैठने के बाद जजों से मिलते रहते हैं। बकौल रिजिजू 90 फीसदी जजों ने सरकार के कामकाज के तरीकों की तारीफ उनसे हमेशा की है। रिजिजू ने उन रिटायर्ड जजों पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने बीते समय में मोदी सरकार पर सवाल उठाए। कानून मंत्री ने वामपंथी और देशविरोधी विचारधारा की भी बात कही। उन्होंने किस अंदाज में ऐसे लोगों पर सवाल उठाए, ये आप सुनिए।

किरेन रिजिजू ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उन्होंने दिल्ली से एलएलबी की, लेकिन कभी भी कोर्ट का दरवाजा नहीं देखा। रिजिजू ने कहा कि वो सामाजिक कार्यों से हमेशा जुड़े रहे। विद्यार्थी परिषद से जुड़ाव की वजह से बीजेपी में आए और अब मंत्री बनकर अपने काम को लगन से पूरा कर रहे हैं। सेम सेक्स मैरिज के बारे में किरेन रिजिजू ने बताया कि ये बड़ा और व्यापक विषय है। शादी हमारी संस्कृति और समाज के हिसाब से पवित्र बंधन माना जाता है। ये पूछने पर कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने सेम सेक्स मैरिज को सही ठहरा दिया, तो सरकार क्या करेगी? इस पर किरेन रिजिजू ने कहा कि जनता ही देश की मालिक है। जनता ही देश को चलाती है। ये सभी को समझ लेना चाहिए।