newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी हो सकता है ऐलान, 3 बजे होगी तस्वीर साफ

Lok Sabha Elections 2024: बात अगर अरुणाचल प्रदेश की करें तो माना जा रहा है कि वहां दोनों चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। राजनीतिक पार्टियां भी इस बात को लेकर राजी हो गई हैं। बीजेपी ने प्रदेश से 60 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है।

नई दिल्ली। आज देश का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज होगा। तस्वीर 3 बजे साफ हो जाएगी। चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद आचार संहिता भी  लग जाएगी और हर तरीके के चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी। इसी के साथ ये बात भी सामने आ रही है कि लोकसभा चुनावों के साथ-साथ आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है। 5 राज्यों में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

जम्मू कश्मीर में पहला चुनाव

जम्मू कश्मीर में सरकार काफी समय से चुनाव करवाने का सोच रही हैं, और  वहां की राजनीतिक पार्टियों का भी यही मत है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराया जाए। अगर ऐसा होता है तो ये अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में ये पहले चुनाव होंगे।वहीं सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में विधानसभाओं का कार्यकाल अप्रैल-जून तक खत्म हो जाएगा और इसी समय लोकसभा चुनाव भी होंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग विधानसभा और लोकसभा दोनों चुनावों की घोषणा एक साथ कर सकता है लेकिन इस पर अभी संशय बना हुआ है लेकिन आज 3 बजे सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव

बात अगर अरुणाचल प्रदेश की करें तो माना जा रहा है कि वहां दोनों चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं। राजनीतिक पार्टियां भी इस बात को लेकर राजी हो गई हैं। बीजेपी ने प्रदेश से 60 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी है। जबकि आंध्र प्रदेश में भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले वहां 11 अप्रैल 2019 को विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।