newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Madhya Pradesh: 62 साल के हुए CM शिवराज सिंह, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ “लोकप्रिय मुख्यमंत्री”

Shivraj Singh Chouhan Birthday: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) का आज जन्मदिन हैं। वह 62 साल के हो गए है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी है।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) का आज जन्मदिन हैं। वह 62 साल के हो गए है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा, भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शिवराज सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सीएम शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप ऐसे ही निष्ठा और समर्पण से जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स सीएम शिवराज सिंह को बधाई दे रहे है। इसके साथ ही ट्विटर पर “लोकप्रिय मुख्यमंत्री” और #Mamaji काफी ट्रेंड कर रहा है।