newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Maharashtra: संजय राउत ने अफगान संकट से की भारत विभाजन की तुलना, कहा- गोडसे ने गांधी की जगह जिन्ना को मारी होती गोली तो…

Maharashtra: राउत ने कहा, “अखंड भारत होना चाहिए ऐसा हम मानते हैं लेकिन यह संभव होगा यह नहीं लगता। लेकिन उम्मीद पर दुनिया कायम है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखंड हिंदुस्तान चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्हें बताना होगा कि पाकिस्तान के 11 करोड़ मुसलमानों को लेकर उनकी क्या योजना है।”

नई दिल्ली। शिवसेना सांसद संजय राउत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं तो वहीं एक बार फिर राउत ने ऐसा बयान दे दिया है जिससे वो चर्चा में हैं। ताजा मामले में संजय राउत ने भारत के विभाजन की तुलना अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति से की है। राउत ने रविवार को कहा पार्टी के मुखपत्र सामना में प्रकाशित अपने साप्ताहिक स्तंभ ‘रोकटोक’ में कहा कि ये घटना देश की संप्रभुता तथा अस्तित्व की तबाही के जख्म को ताजा करता है।

Sanjay Raut

आगे संजय राउत ने यह भी कहा कि अगर नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी के बजाय पाकिस्तान के निर्माता जिन्ना को मारा गया होता तो शायद विभाजन न हुआ होता और न ही हमें 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने की जरूरत पड़ती। राउत ने कहा, “अफगानिस्तान में जो स्थिति है वह मुझे देश के अस्तित्व और संप्रभुता की तबाही की याद दिलाती है।”

Afghan

विभाजन, अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति जैसा

भारत के विभाजन की तुलना अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति से करते हुए राउत ने कहा कि अफगानिस्तान के सैनिक वहां से भाग गए। विभाजन का दर्द तब तक नहीं भुलाया जा सकता जब तक अलग किया गया हिस्सा वापस हमें नहीं मिल जाता। ध्यान हो आजादी से पहले 1947 में भारत के उत्तर और पूर्व में बटवारे के बाद अलग देश पाकिस्तान बना था।

pakistan flag

राउत ने कहा, “अखंड भारत होना चाहिए ऐसा हम मानते हैं लेकिन यह संभव होगा यह नहीं लगता। लेकिन उम्मीद पर दुनिया कायम है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखंड हिंदुस्तान चाहते हैं तो उनका स्वागत है। उन्हें बताना होगा कि पाकिस्तान के 11 करोड़ मुसलमानों को लेकर उनकी क्या योजना है।”