newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Amit Shah: ज्ञानवापी सर्वे पर मचे बवाल के बीच गृह मंत्री अमित शाह आर्टिकल 370 पर ये क्या कह दिया…

Amit Shah on Article: गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी जी के 2014 से 2022 तक के शासन काल में भारत ने कई नई उपलब्धियां हासिल की। जिसमें 80 करोड़ लोग खुद देश का हिस्सा बन गए। अमित शाह ने कहा कि जो कहते थे कि अगर धारा 370 हटी तो खून की नदियां बहेगी। उनसे एक ईंट भी न फेकी गई।  

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां वे छात्रों से रुबरु हुए। वहीं उन्होंने आइडिया ऑफ इंडिया फ्रॉम स्वराज टू न्यू इंडिया सेमिनार को संबोधित करते हुए जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ करते नजर आए,  तो दूसरी ओर विपक्ष पर तंज कसते दिखे। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री मोदी ने चुटकी बजाते ही धारा 370 हटा दिया….जो लोग कहते थे धारा 370 हटी तो खून का सैलाब आएगा उन्हें मैं बताना चाहूंगा कि आज खून की नदिंया बहाना तो दूर उनमें कंकड़ फेंकने की हिम्मत भी नहीं हैं।

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे दिल्ली

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मोदी जी के 2014 से 2022 तक के शासन काल में भारत ने कई नई उपलब्धियां हासिल की। जिसमें 80 करोड़ लोग खुद देश का हिस्सा बन गए। अमित शाह ने कहा कि जो कहते थे कि अगर धारा 370 हटी तो खून की नदियां बहेगी। उनसे एक ईंट भी न फेकी गई। उनके सामने मोदी जी ने 370 धारा निरस्त कर दी। उन्होंने आगे कहा कि नई शिक्षा नीति (एनईपी) ऐसी शिक्षा नीति हैं जिसका विरोध किसी ने नहीं किया बल्कि इस शिक्षा नीति को सबने अपनाया। जो लोग भारत को समस्याओं का घर कहते हैं वे ये नहीं जानते कि हमारे पास समाधान खोजने की मशीन हैं। उन्होने कहा कि भारत एक भू सांस्कृतिक देश हैं। जब तक हम इसे नहीं समझेंगें तब तक हम भारत के विचार को नहीं समझ सकेंगें।

विश्वविद्यालय लड़ाई का मंच नहीं

उनका यह भी कहना था कि विश्वविद्यालय को वैचारिक लड़ाई का मैदान नहीं बल्कि विश्वविद्यालय विचार का आदान- प्रदान करने का केंद्र बनाना चाहिए।