newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मालदीव के भी 7 नागरिक चीन से पहुंचे दिल्ली तो मालदीव के विदेश मंत्री ने मोदी सरकार को लेकर कहा कुछ ऐसा

चीन में कोरोनावायरस के फैलने से मचे कोहराम के बीच भारत ने अपने नागरिकों को स्वदेश लाने की कवायद शुरू कर दी है। इन सबके बीच केरल में कोरोनावायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हो गई है।

नई दिल्ली। चीन में कोरोनावायरस के फैलने से मचे कोहराम के बीच भारत ने अपने नागरिकों को स्वदेश लाने की कवायद शुरू कर दी है। इन सबके बीच केरल में कोरोनावायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हो गई है। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की। मंत्रालय के अनुसार, रोगी को आइसोलेशन में रखा गया है, वर्तमान में उसकी हालत स्थिर है और उसकी निगरानी की जा रही है। इसने कहा कि रोगी का चीन की यात्रा करने का इतिहास रहा है।

Maldiv Student

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इमरजेंसी को देखते हुए चीन के वुहान से भारतीय छात्रों को भारत सरकार ने एयरलिफ्ट करके वापस भारत लाने का काम शुरू कर दिया है। भारतीय एयर इंडिया का स्पेशल विमान चीन के वुहान शहर से 323 भारतीय लोगों को लेकर दिल्ली के लिए आ चुका है। चीन से लौटे इस जत्थे के साथ ही भारत के 647 नागरिक अब तक नई दिल्ली वापस आ चुके हैं।

मालदीव के 7 नागरिकों को भी दिल्ली लाया गया

भारत लाए गए लोगों में अधिकतर छात्र हैं। इन सभी को इंडियन आर्मी द्वारा मानेसर में बनाए गए आइसोलेटेड हॉल में रखा जाएगा। इनकी देखरेख डॉक्टरों द्वारा की जाएगी। इनके साथ ही मालदीव के 7 नागरिकों को भी दिल्ली लाया गया है। इस विमान ने चीन के वुहान शहर से तड़के 3.10 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

Maldiv Foreign Minister

मालदीव के विदेश मंत्री बोले..

चीन में भारत के एंबेस्डर विक्रम मिस्री ने इस संबंध में बताया कि इस विमान में भारत के 323 और मालदीव के 7 नागरिक सवार थे। मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वुहान से लौट रहे 7 लोगों को नई दिल्ली में निगरानी में रखा जाएगा।

भारत में कोरोना के दो केस की पुष्टि

बता दें कि चीन से लाए गए सभी भारतीयों और मालदीव के लोगों को दिल्ली के छावला और हरियाणा के मानेसर कैंप में रखा जाएगा। इन सभी को विशेष निगरानी में रखा जाएगा और दो सप्ताह तक इन्हें किसी से मिलने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि भारत में भी अब तक कोरोना के दो केस की पुष्टि हो चुकी है। दोनों ही मामले केरल के हैं।