newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Uttar Pradesh: कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर का दर्शन करने पहुंची मायावती, पौत्र से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

Uttar Pradesh: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए आज सुबह से ही जन समूह उमड़ रहा था। इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। 89 साल की उम्र में शनिवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए आज सुबह से ही जन समूह उमड़ रहा था। इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची। इसके अलावा बाल कल्याण एवं महिला विकास मंत्री स्वाति सिंह भी उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंची। मायावती ने यहां कल्याण के पौत्र से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी लखनऊ आ रहे हैं।

Mayawati Kalyan Singh Last Ride1

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और अन्य दिग्गज नेता लखनऊ स्थिति आवास पर पहुंचे। यहां अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रखा गया है।


इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लखनऊ आने की जानकारी ट्वीट करके दी।

आज ही गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, भाजपा नेता विनय कटियार, जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए आज लखनऊ आ सकते हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने की चर्चा है।

Kalyan Singh

कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है। मतलब सोमवार को प्रदेश के सारे सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। भाजपा के जिला मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएंगी।


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है।