newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ बिहार में केस दर्ज, विश्व में कोरोना फैलाने का आरोप

देश में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। इस घातक महामारी से अब तक 7 हजार से ज्यादा लोगों कि जान जा चुकी है। वहीं चीन को इस खतरनाक वायरस के लिए दुनिया के अधिकांश देश जिम्मेदार मानते हैं। इसी के चलते बिहार के पश्चिचम चंपारण जिले के बेतिया नगर में चीन के राष्ट्रपति शी जीन पिंग और विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर समेत कई अज्ञात लोगों पर बेतिया CJM कोर्ट में केस दायर किया गया है।

बिहार। देश में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। इस घातक महामारी से अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं चीन को इस खतरनाक वायरस के लिए दुनिया के अधिकांश देश जिम्मेदार मानते हैं। इसी के चलते बिहार के पश्चिचम चंपारण जिले के बेतिया नगर में चीन के राष्ट्रपति शी जीन पिंग और विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर समेत कई अज्ञात लोगों पर बेतिया CJM कोर्ट में केस दायर किया गया है।

shi jinping

ये केस विश्व में कोरोना फैलाने के आरोप में दर्ज कराया गया है। क्योंकि अधिकांश देशों का मानना है कि कोरोनावायरस चीन की देन है। बता दें कि कोर्ट के अधिवक्ता मुराद अली ने यह केस दायर किया है, इस केस को स्वीकार करते हुए CJM कोर्ट ने केस पर सुनवाई की तिथि 16 जून निर्धारित की है। अधिवक्ता मुराद अली ने इस मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गवाह बनाया है।

modi meet to trump

मुराद अली ने आरोप लगाया है कि चीन के राष्ट्रपति व विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल ने साजिश रचकर पूरे विश्व में कोरोना वायरस को फैलाया है। जिसके कारण लाखों लोगों की जान जा चुकी हैं।

delhi corona

अधिवक्ता धारा 269, 270, 271, 302, 307, 500, 504 और 120 बी आईपीसी के तहत केस दायर किया है। अधिवक्ता मुराद अली ने आरोप लगाने का स्रोत सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से प्राप्त जानकारी को बताया है।