newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

LakshaDweep: इसे कहते हैं मोदी एफेक्ट!, 20 साल में पहली बार गूगल पर लक्षद्वीप को धड़ाधड़ सर्च कर रहे लोग

LakshaDweep: पीएम मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। अरब सागर में मोती की लड़ियों की तरह लक्षद्वीप है। वहां के समुद्र तट और सुंदर समुद्र की गहराई के फोटो और वीडियो मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट किए थे। अब लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाने को व्याकुल दिख रहे हैं।

नई दिल्ली। आजकल लक्षद्वीप और मालदीव की हर तरफ चर्चा है। मालदीव की चर्चा इसलिए क्योंकि वहां के 3 मंत्रियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में अशोभनीय बातें कहीं। वहीं, लक्षद्वीप की चर्चा भी पीएम मोदी की वजह से हो रही है। पीएम मोदी बीते दिनों लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। अरब सागर में मोती की लड़ियों की तरह लक्षद्वीप है। वहां के समुद्र तट और सुंदर समुद्र की गहराई के फोटो और वीडियो मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट किए थे। मोदी एफेक्ट के नतीजे में लोग अब लक्षद्वीप को जानने लगे हैं, उसके बारे में और जानकारी जुटाने में लगे हैं। लोग अब मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाना चाहते हैं। इससे अब तक जो लक्षद्वीप लोगों के सैर-सपाटे के तौर पर नहीं पहचाना जाता था, वो अब फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर भाने लगा है। लोगों को लक्षद्वीप में कितनी रुचि बढ़ी है, ये आपको बताएंगे। पहले देखिए पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किस तरह लक्षद्वीप की खूबसूरती पेश की थी।

मोदी के दौरे के बाद लक्षद्वीप के बारे में लोगों की उत्सुकता कितनी बढ़ी है, ये इसी से पता चलता है कि गूगल में इस द्वीप समूह के बारे में जानने और यहां के टूरिस्ट स्पॉट की जानकारी लेने में लोग जुटे हैं। गूगल में लक्षद्वीप के बारे में इतना सर्च किया जा रहा है, जितना पिछले 20 साल में नहीं हुआ। गूगल सर्च के नतीजे आप खुद देख लीजिए। पिछले कुछ दिनों में लक्षद्वीप के बारे में जानकारी जुटाने के लिए लोग गूगल पर लगातार सर्च कर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में लक्षद्वीप जाने वाले सैलानियों की तादाद में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, लक्षद्वीप जाने के लिए परमिट चाहिए होता है, लेकिन ये आसानी से भारतीयों को मिल जाता है। देखिए, गूगल पर लोग किस तरह लक्षद्वीप की जानकारी सर्च करने में रुचि ले रहे हैं।

इससे पहले समुद्र के बीच द्वीप पर जाने के लिए भारतीयों में मालदीव पसंदीदा जगह हुआ करता था, लेकिन अब इसकी जगह लक्षद्वीप ले रहा है। लक्षद्वीप में भी वैसी ही खूबसूरती है, जैसी मालदीव में देखने को मिलती है। साथ ही लक्षद्वीप जाने पर खर्च भी कम होता है। अगर कोई कपल मालदीव जाए, तो 4 दिन के स्टे के लिए करीब 3 लाख रुपए खर्च करने होते हैं। जबकि, 4 दिन के लक्षद्वीप स्टे के लिए किसी कपल को महज 50000 रुपए तक ही खर्च करने होंगे। विमान किराया भी लक्षद्वीप के लिए कम है। साथ ही कोच्चि से जहाज के जरिए भी वहां पहुंचा जा सकता है। तो फिर देर कैसी! लक्षद्वीप के सैर की आप भी तैयारी कर लीजिए। क्योंकि भारत के इस द्वीप की खूबसूरती और यहां का साफ समुद्र आपको बुला रहा है।