Connect with us

देश

Covid-19 Vaccination: 60 साल से अधिक उम्र वालों को 1 मार्च से सरकारी अस्पतालों में दी जाएगी मुफ्त वैक्सीन

Free Vaccine: बता दें कि बुधवार को मोदी सरकार ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, “1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा।

Published

modi vaccine

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर चल रहे महाभियान के बीच मोदी सरकार अब 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को एक मार्च से मुफ्त में वैक्सीन देगी। बता दें कि बुधवार को मोदी सरकार की तरफ से इसको लेकर बड़ा ऐलान किया गया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, “1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग जिनको कोई दूसरी बीमारी है उनका टीकाकरण किया जाएगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा।” हालांकि मुफ्त में टीका सरकारी अस्पतालों में लगया जाएगा, लेकिन अगर कोई इसे निजी अस्पतालों में लगवाता है तो उसे इसके लिए भुगतान करना पड़ेगा। हालांकि भुगतान कितना करना होगा, इसकी जानकारी अगले 2-3 दिन में आएगी।

Prakash jaavdekar

जावड़ेकर ने कहा कि, “जो 10 हजार सरकारी केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएंगे उनको मुफ्त टीका लगेगा और जो निजी अस्पताल में लगावाएंगे उनको शुल्क देना होगा। शुल्क कितना होगा इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग 2-3 दिन में घोषणा करेगा।” वहीं बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण को लेकर जानकारी दी कि, देश में अबतक कुल 1 करोड़ 21 लाख 65 हजार 598 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

इसके अलावा देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13 हजार 742 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 30 हजार 176 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 104 नई मौतों के बाद देश में इस वायरस से कुल मौतों की संख्या 1,56,567 हो गई है। बता दें कि देश में इस वायरस के सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1 लाख 46 हजार 907 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1 करोड़ 07 लाख 26 हजार 702 है।

देश में कोरोना (Coronavirus) के मामले कम हो रहे थे सभी को लगा अब इस महामारी से छुटकारा मिलने वाला है। लेकिन एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़त देखने को मिल रही है। ऐसे में सरकारें इसे फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। देश की राजधानी में कोरोना (Delhi Corona) पर लगाम कसने के लिए दिल्ली सरकार (Delhi Goverment) भी तैयार है। सूत्रों की मानें तो, दिल्ली में अब 5 राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी, तभी उन्हें राजधानी में एंट्री मिलेगी। बता दें कि कुछ समय से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

Coronavirus

अब 5 राज्यों से आने वाले लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आनी होगी, तभी उन्हें राजधानी में एंट्री मिलेगी। ये 5 राज्य हैं- पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल। इन पाचों राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। हालांकि इसका अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार नई गाइडलाइन का आज ऐलान कर सकती है।

ये नई गाइडलाइन फ्लाइट, ट्रेन और बस यानी पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दिल्ली आने वाले यात्रियों पर लागू होगी। जबकि कार और बाइक यानी प्राइवेट गाड़ी से आने वाले यात्रियों पर ये नियम लागू नहीं होगा। दिल्ली सरकार आज इसका ऐलान कर सकती है। ये आदेश 26 फरवरी शुक्रवार की आधी रात से लेकर 15 मार्च दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement