
नई दिल्ली। भारत (India) में एक बार फिर कोरोना (Coronavirus) ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। हर सामने आ रहे वायरस के नए मामले अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस (covid-19) के 12 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हुए हैं। वायरस के इन नए मामलों के सामने आने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि देश में कोरोना की चौथी लहर लगभग दस्तक दे चुकी है। फरवरी के बाद ये पहली बार है जब देश में कोरोना वायरस के नए मामलों ने 10 हजार का आंकड़ा पार किया हो।
बीते 24 घंटे में 12 हजार के पार नए केस
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,213 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के सामने आने के बाद देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 58,215 हो गई है। ये कुल मामलों का करीब 0.13 प्रतिशत है। हालांकि रिकवरी रेट राहत दे रहा है। फिलहाल देश में 98.65 प्रतिशत की दर से लोग स्वस्थ हो रहे हैं। हाल के दिनों में इसमें कमी देखने को मिली थी। बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में कुल 7 हजार 624 लोगों ने इस महामारी को हराया है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 12,213 नए मामले सामने आए हैं, 7624 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है।
कुल मामले: 4,32,57,730
सक्रिय मामले: 58,215
कुल रिकवरी: 4,26,74,712
कुल मौतें: 5,24,803
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,67,37,014 pic.twitter.com/f35E1dkbqb— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2022
महाराष्ट्र में 4000 से अधिक नए केस
अकेले महाराष्ट्र राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,024 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान दो लोगों ने जान गवाई है। गुरुवार को स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई थी। राज्य में सामने आए इन नए मामलों के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,19,412 तक पहुंच गई है। वहीं, मृतकों का आंकड़ा 1,47,877 पर बना हुआ है। इस दौरान करीब 3,028 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और अब तक इस वायरस से जो मरीज ठीक हो चुके हैं उनकी संख्या 77,52,304 हो गई है।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 5,19,419 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,63,90,449 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/iHy74qqqYo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2022