newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश के 21,064 राहत शिविरों में 6.66 लाख से ज्यादा लोग हैं विस्थापित : गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस संकट के बीच पूरे भारत में कुल 21,064 राहत शिविरों में 6.66 लाख से ज्यादा विस्थापित लोग ठहरे हुए हैं।

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोरोनावायरस संकट के बीच पूरे भारत में कुल 21,064 राहत शिविरों में 6.66 लाख से ज्यादा विस्थापित लोग ठहरे हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 23 लाख से ज्यादा लोगों को खाना और अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई गई हैं।

home ministry

मंत्रालय के अनुसार, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लॉकडाउन का निरीक्षण किया जा रहा है और यह संतोषजनक है। इसके अलावा जरूरी चीजों की आपूर्ति भी सही तरीके से चल रही है।

Corona Patient

गृह मंत्रालय मं संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, “राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल 21,064 प्रवासी राहत शिविरों का निर्माण किया गया है, जिसमें कुल 6,66,291 लोगों को रहने की सुविधा प्रदान की गई है।”

Corona relief camps

अधिकारी ने कहा कि इसके अलवा 23 लाख लोगों को खाना मुहैया कराया गया है।