newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

MP Election 2023: कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने नामांकन के दौरान की शेयर की खास फोटो, पार्टी ने झाबुआ सीट से बनाया है प्रत्याशी

MP Election 2023: विक्रांत भूरिया ने नामांकन के दौरान की कुछ खास फोटो अपने फेसबुक भी शेयर की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ”नामांकन के दौरान कुछ अविस्मरणीय एवं अभूतपूर्व पल।” बता दें कि नामांकन से पहले बस स्टैंड पर एक चुनावी सभा की गई। जिसमें बी वी श्रीनिवास ने कहा जनता के प्यार के चलते कांग्रेस को बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि एमपी चुनाव में भाजपा 40 से 50 सीटों पर सिमट जाएंगी।

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में कम वक्त शेष रह गया है। सूबे में एक चरण में 17 नवंबर को वोटिंग होनी है, जबकि 3 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस बार एमपी चुनाव में सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। चुनाव से पहले सभी दलों ने अपने प्रत्याशी का नाम का ऐलान भी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए अपने कैंडिडेट के नाम का ऐलान कर चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है, ऐसे में सभी पार्टी के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास समेत कई नेता मौजूद रहे है। पार्टी ने भूरिया को झाबुआ विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

विक्रांत भूरिया ने नामांकन के दौरान की कुछ खास फोटो अपने फेसबुक भी शेयर की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, ”नामांकन के दौरान कुछ अविस्मरणीय एवं अभूतपूर्व पल।” बता दें कि नामांकन से पहले बस स्टैंड पर एक चुनावी सभा की गई। जिसमें बी वी श्रीनिवास ने कहा जनता के प्यार के चलते कांग्रेस को बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने ये भी कहा कि एमपी चुनाव में भाजपा 40 से 50 सीटों पर सिमट जाएंगी।



जानिए कौन है विक्रांत भूरिया-

बता दें कि डॉ विक्रांत भूरिया युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो डॉक्टर और कृषि भी है। उनके पिता कांतिलाल भूरिया हैं जो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में झाबुआ से विधायक हैं।

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होगी वोटिंग-

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक फेस में 17 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 3 दिसंबर को राज्य के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।