newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की समस्या थी।

mulayam

उन्हें बुधवार को मेदांता में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। इस समय वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Yogi Adityanath & Mulayam Singh Yadav

उनका हाल जानने उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे।

Mulayam Singh Yadav

मुलायम सिंह यादव अधिक उम्र में होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। पेट संबंधी बीमारी के कारण उन्हें कुछ दिनों पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।