जानिए कौन हैं UP की मुदिता, जिसका ‘वोकल फॉर लोकल’ पर Viral हुआ वीडियो, PM ने किया शेयर

Mudita Mishra Speech: मुदिता(Mudita) ने अपने वीडियो में बताया है कि पूरी दुनिया आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में भारत(India) की तरफ देख रही है, उन्होंने मिलकर देश के अलग अलग क्षेत्रों में बनने वाले लोकप्रिय उत्पादों के प्रति वोकल होने की बात कही।

Avatar Written by: January 12, 2021 5:39 pm
Mudita Mishra pm MODI

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश की मुदिता मिश्रा का नाम काफी चर्चा में है। इसके पीछे उनका एक वीडियो जो काफी वायरल हो रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। दरअसल दिल्ली में चल रहे नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल 2021 के दौरान मुदिता मिश्रा ने ऐसा दमदार संबोधन किया जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंत्रमुग्ध हो गए और उसे अपने ट्विटर हेंडल पर शेयर किया। बता दें कि नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल के दौरान मुदिता ने ‘वोकल फॉर लोकल’ विषय पर भाषण दिया था। उन्होंने अपनी दमदार आवाज तथा सधे हुए वक्ता की शैली की बदौलत यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल की भाषण  प्रतियोगिता की प्रथम विजेता बन गईं। पीएम मोदी ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि, मुदिता मिश्रा ने वोकल फॉर लोकल पर अपनी स्पीच में प्रभावशाली तरीके से बताया कि ‘भारत अब जाग उठा है।

अपने भाषण में मुदिता ने बताया कि कैसे 3000 सालों तक भारत में बने हुए उत्पादों का लोहा दुनियाभर बजता था और भारत के उत्पादों को पूर्व से लेकर पश्चिम तक दुनिया खरीदती थी। मुदिता ने अपने संबोधन में बताया कि हाल के कुछ दिनों में वोकल फॉर लोकल के महामंत्र के साथ जब हमने लोकल सप्लाई चेन पर  भरोसा दिखाया तब एक बार फिर से देश दुनिया की सबसे  बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की तरफ बढ़ने लगा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में फिर से भारतीय उत्पादों का डंका दुनियाभर में बजेगा।

Mudita Mishra

मुदिता ने अपने वीडियो में बताया है कि पूरी दुनिया आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र में भारत की तरफ देख रही है, उन्होंने मिलकर देश के अलग अलग क्षेत्रों में बनने वाले लोकप्रिय उत्पादों के प्रति वोकल होने की बात कही। मुदिता ने दुनिया में मेड इन इंडिया के लेबल को आगे बढ़ाने का आहवान किया।

बता दें कि इस वीडियो को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा है कि, “नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल, 2021 की प्रथम पुरस्कार विजेता उत्तर प्रदेश की मुदिता मिश्रा ने वोकल फॉर लोकल पर अपनी स्पीच में प्रभावशाली तरीके से बताया कि ‘भारत अब जाग उठा है’…”