नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर कई महीनों से किसानों का आंदोलन जारी है। वहीं किसानों के आंदोलन के समर्थन में मंगलवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने अपने घर पर काला झंडा फहराया है। कांग्रेस नेता सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ छत पर काला झंडा फहराते दिख रहे हैं। हालांकि अपने घर पर काला झंडा फहराने पर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
Hoisting the Black Flag in Protest … Every Punjabi must support the Farmers !! pic.twitter.com/CQEP32O3az
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) May 25, 2021
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले 6 महीनों से आंदोलन कर रहे हैं। अब किसानों ने एक बार फिर आंदोलन तेज करने की कवायद शुरू कर दी है।
पंजाब के विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में पटियाला और अमृतसर के अपने आवास पर काला झंडा लगाया। pic.twitter.com/jveBgc21M3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2021
लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के काला झंडा फहराने को लेकर उनकी जमकर फजीहत कर डाली। एक यूजर ने सिद्धू पर तंज कसते हुए लिखा, सोनी Tv जब से निकाला है तब से इसे सदमा लगा।
गौरतलब है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सिद्धू एक बार फिर चर्चाओं में हैं। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस में ही उनके बागी तेवर फिर देख रहे हैं, जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू आमने-सामने हैं।