newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

भारत-चीनी सेना के जवानों के बीच की भिड़ंत का एक नया वीडियो आया सामने, आप भी देखिए

सीमा पर चीन (China) लगातार नापाक साजिशों को अंजाम देने में लगा हुआ है। इतना ही नहीं पैंगोंग सो झील के दक्षिणी छोर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) भारतीय सैनिकों को लगातार उकसाने की कोशिश भी कर रहा है।

नई दिल्ली। सीमा पर चीन (China) लगातार नापाक साजिशों को अंजाम देने में लगा हुआ है। इतना ही नहीं पैंगोंग सो झील के दक्षिणी छोर पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) भारतीय सैनिकों को लगातार उकसाने की कोशिश भी कर रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हुई झड़प का एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में सीमा के पास दोनों देशों के सैनिक आपस में हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

India & China

इस वीडियो को चीनी सरकार के मुखपत्र कहे जाने वाले साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) ने खुद ट्वीट किया है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है लेकिन ये माना जा रहा है कि यह मई से पहले का है, क्योंकि उसके बाद दोनों ही देशों ने सैनिकों की संख्या अपने-अपने इलाके में बढ़ा दी गई है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के ट्वीट किए गए वीडियो के मुताबिक जिस जगह दोनों देशों के जवानों के बीच झड़प हुई वह गलवान घाटी क्षेत्र का है। क्योंकि  झड़प वाली जगह पर गलवान नदी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं भारत और चीन के सैनिक हाथ-पैर और डंडों से लड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसमें कुछ भारतीय सैनिकों के पास रायफल भी है लेकिन कोई उनका उपयोग करता नहीं दिख रहा है। यह वीडियो चीन में खूब वायरल हो रहा है।

rezang la

वीडियो में देखा जा सकता है कि चीनी सैनिक डंडों और रायट शील्ड से मारपीट कर रहे हैं और खुद को बचा भी रहे हैं। SCMP का दावा है कि यह वीडियो सबसे पहले 8 सितंबर 2020 को ऑनलाइन दिखाई दिया। चीन के मिलिट्री स्रोत ने कहा कि यह कुछ महीने पुराना है।

बता दें कि मई के बाद से ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। 45 साल बाद 7 सितंबर को चीन ने LAC पर फायरिंग भी की। चीन ने आरोप लगाया कि भारतीय जवानों ने उनकी सीमा पार की, इसलिए चेतावनी देने के लिए फायरिंग की गई। जबकि, भारतीय सेना ने इस बात से साफ इनकार किया है।