newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

YouTuber Karl Rock: न्यूजीलैंड के मशहूर यूट्यूबर को भारत सरकार ने किया ब्लैक लिस्ट, तो पत्नी ने खटखटाया HC का दरवाजा

YouTuber Karl Rock: एडवर्ड राइस उर्फ कार्ल रॉक पर एक साल का ये प्रतिबंध भारत सरकार ने वीजा मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर लगाया है।

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के मशहूर यूट्यूबर कार्ल रॉक के खिलाफ भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदम के विरोध में अब उनकी पत्नी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। दाखिल अर्जी में रॉक की पत्नी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने उनके पति को ब्लैक लिस्ट करने से पहले उन्हें किसी जानकारी नहीं दी थी उन्हें केवल मौखिक रूप से ही ब्लैक लिस्ट करने की जानकारी दी गई। बता दें कि, एडवर्ड राइस उर्फ कार्ल रॉक पर एक साल का ये प्रतिबंध भारत सरकार ने वीजा मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर लगाया है। कार्ल रॉक पर टूरिस्ट वीजा के नाम पर कारोबार करने का आरोप है। जिसके बाद एक साल के लिए सरकार ने उनका नाम ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है। वहीं अब उनकी पत्नी ने इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

vlogger-karl-rock

दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल अर्जी में एडवर्ड की पत्नी ने कहा है कि कार्ल एडवर्ड 2013 से भारत आ रहे हैं और उनके पास न्यूजीलैंड और भारत दोनों की नागरिकता है। उन्होंने कहा कि कार्ल एडवर्ड ने हमेशा भारत के कानूनों का पालन किया है। उनके पास X2 वीजा है। अर्जी में एडवर्ड की पत्नी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लैक लिस्ट करने से पहले सरकार ने उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की। उन्हें केवल मौखिक रूप से ही ब्लैक लिस्ट किया गया है। वहीं खुद कार्ल एडवर्ड ने भी भारत सरकार पर ‘बिना कोई कारण बताए’ देश में प्रवेश देने से मना करने का आरोप लगाया है और कहा कि सरकार के इस प्रतिबंध के चलते वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं।

vlogger-karl-rock

रॉक ने न्यूजीलैंड की पीएम को किया ट्वीट 

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को टैग करते हुए एक ट्विटर पोस्ट में रॉक ने कहा कि, ‘डियर जैसिंका अर्डर्न, भारत सरकार ने मुझे दिल्ली में मेरी पत्नी और परिवार से अलग करके देश में प्रवेश में रोक लगा दी है। उन्होंने मुझे ब्लैकलिस्ट करने का कारण भी नहीं बताया है।’ इसके साथ ही रॉक ने उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो का लिंक साक्षा किया है। इस वीडियो में रॉक ने अपने और काम के बारे में जानकारी दी है साथ ही दिल्ली में उनकी पत्नी मनीषा और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में बताया है। इसके अलावा रॉक ने वीडियो में एयरपोर्ट पर खुद के साथ हुई घटनाओं के बारे में भी जानकारी दी है।